Last Updated:
Saraikela News: झारखंड से बड़ी खबर सामने आई. जहां डॉक्टर ओपी आनंद को उनके सगे भाई ने गोली मार दी. उसके बाद तड़पते भाई को खुद ही अस्पताल भी पहुंचाया. हमले की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है. आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. डॉ. ओपी आनंद पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से विवाद के बाद सुर्खियों में रह चुके हैं.
पुलिस मामले की जांच में जुटी. (फाइल फोटो)
सरायकेलाः झारखंड के सरायकेला से दहलाने वाली वारदात सामने आई. जहां एक डॉक्टर पर सगे भाई ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना आरआईटी थाना क्षेत्र की है. घायल डॉक्टर की पहचान ओपी आनंद के रूप में हुई है. आरोप है कि उनके बड़े भाई सत्य प्रकाश सुधांशु ने घर में हुए विवाद के बाद उन पर तीन गोलियां चलाईं. इनमें से एक गोली डॉक्टर को लगी. उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया.
भाई को अस्पताल पहुंचाकर फरार हुआ आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक, घर में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान बड़े भाई सत्य प्रकाश सुधांशु ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी या अन्य हथियार से तीन गोलियां चलाईं. इनमें एक गोली डॉक्टर ओपी आनंद को लगी. बताया जा रहा है कि घायल भाई को तड़पता देख आरोपी खुद उन्हें टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचा. हालांकि, डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह वहां से फरार हो गया. पुलिस ने बाद में आरोपी सत्य प्रकाश सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया.
संपत्ति विवाद की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, फायरिंग की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से विवाद के बाद चर्चा में आए थे डॉक्टर
डॉक्टर ओपी आनंद कोरोना काल के दौरान झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में आए थे. उस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था. उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. फिलहाल डॉक्टर ओपी आनंद का टीएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह सामने आएगी.
About the Author
Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…