भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर तीखा हमला:बोले- असल जिंदगी में PM...




झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए असल जिंदगी में देश का प्रधानमंत्री बनना संभव नहीं है। मंगलवार को गिरिडीह के बरगंडा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शायद इसी वजह से राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बनकर अपनी इच्छा पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए जनता का विश्वास और समर्थन जरूरी बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मॉक पार्लियामेंट में पीएम बनकर राहुल गांधी खुद को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री बनने के लिए जनता का विश्वास और समर्थन जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने नेता की चिंता करनी चाहिए और उन्हें अपना इलाज करवाना चाहिए। बाबूलाल मरांडी के मुताबिक, राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियां और बयान कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। उनके बयान के बाद झारखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं। राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top