Last Updated:
रांची मंडल में तीन घंटे के ब्लॉक के कारण आज मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हुआ है. बर्द्धमान–हटिया मेमू बोकारो स्टील सिटी में खत्म होगी और वहीं से चलेगी. आसनसोल–रांची मेमू मुरी जंक्शन तक ही जाएगी. यात्री घर से निकलने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें.
भारतीय रेल की फाइल फोटो
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में आज ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है. जोन्हा और किता स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है. यह पीक्यूआरएस ब्लॉक 28 नवंबर 2026 यानी शनिवार को रखा गया है. इसी काम के कारण आज यात्रा शुरू करने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह जानकारी साझा की है.
बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस पर असर
बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस पर असर पड़ा है. ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस आज बोकारो स्टील सिटी में ही समाप्त कर दी जाएगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 13504 हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी से ही चलाई जाएगी. इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा. 28 नवंबर 2026 को बोकारो स्टील सिटी और हटिया के बीच इन दोनों ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा. दोनों दिशाओं में यह रूट आज बंद रहेगा.
आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित
इसके अलावा आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित हुई है. ट्रेन संख्या 63598 आसनसोल–रांची मेमू पैसेंजर की यात्रा आज मुरी जंक्शन में समाप्त हो जाएगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 63597 रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर आज रांची के बजाय मुरी जंक्शन से चलाई जाएगी. इस बदलाव के कारण 28 नवंबर 2026 को मुरी जंक्शन और रांची के बीच दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं. जो यात्री बोकारो, हटिया, मुरी या रांची के बीच सफर करने वाले हैं, उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ सकते हैं. घर से निकलने से पहले यात्री ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें. स्टेशन या रेलवे के माध्यम से अपडेट जानकारी लेकर ही सफर शुरू करना बेहतर रहेगा.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…