Last Updated:
Chamba Bus Landslide: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर एक बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए.ये सभी बस सवार चौरासी मंदिर परिसर में गद्दी समुदाय के रात्रिभर चलने वाले पारंपरिक शिव आराधना अनुष्ठान ‘शिव नुआला’ में शामिल होकर लौट रहे थे.
Chamba Bus Landslide: बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बस श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी.
चंबा. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर एक बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए.
चंबा पुलिस ने बताया कि पीड़ित भरमौर स्थित चौरासी मंदिर परिसर में गद्दी समुदाय के रात्रिभर चलने वाले पारंपरिक शिव आराधना अनुष्ठान ‘शिव नुआला’ में शामिल होकर लौट रहे थे, कि इसी दौरान यह हादसा हुआ.
इसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान एक व्यक्ति घटनास्थल पर मृत पाया गया.
मृतक की पहचान साहिल ठाकुर पुत्र नाथू राम निवासी गांव गरेड़ तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है. इस घटना में पांच यात्री घायल हुए हैं, जिनकी पहचान कार्तिक ठाकुर, गुड्डू देवी, बिंता, गिलमा देवी, चालक कुलविंदर सिंह गांव गरेड़, गोली, चंबा के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बस श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी. इस दौरान बत्ती की हटी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और बस का पिछले हिस्से से एक बड़ा पत्थर घुस गया. इसकी चपेट में आने से 6 यात्री घायल हो गए. बस में मौजूद सभी श्रद्धालु में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई गई. घटना सुबह 8:30 की हुई बताई जा रही है. चंबा के एसपी विजय सकलानी ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें