Last Updated:
Ranchi Kanika Success Story: रांची की कनिका ने 2024 में UPSC IFS AIR 1 लाकर इतिहास रच दिया था. जहां प्रीलिम्स में असफल होने के बाद भी उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया. आज रांची के युवाओं में उनकी जबरदस्त क्रेज है. लोग उन्हें रांची की टीना डाबी के नाम से जानते हैं.
रांची की रहने वाली कनिका ने 2024 में UPSC IFS AIR 1 लाकर इतिहास रचा. इसके बाद से वह रांची में काफी पॉपुलर हैं. खासतौर पर स्टूडेंट वर्ग के बीच उनकी लोकप्रियता काफी जबरदस्त है. लोग उनको इंस्स्पिरेशन मानते हैं, कहते हैं कि यह रांची की टीना डाबी हैं. उनके बारे में बहुत लोग कुछ बातें नहीं जानते हैं.
जैसे उन्हें खाने में क्या पसंद है, घूमने में क्या पसंद है और पढ़ाई के लिए क्या स्ट्रेटजी है. सबसे खास बात यह है कि वह सिविल सर्विस एग्जाम का प्रीलिम्स तक नहीं निकाल पाई थी. कनिका बताती है कि मैं प्रीलिम्स तक नहीं निकल पाई थी और मैं बहुत उदास हो गई थी. लगा था की सपना चकनाचूर हो गया है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि ऊपर वाले का प्लान तो कुछ और ही है.
कनिका बताती हैं कि वह हर दिन 10 से 11 घंटे की पढ़ाई करती थी. इतनी मेहनत के बावजूद प्रीलिमस नहीं निकल पाई तो काफी खराब लगा, लेकिन कहते हैं ना मेहनत कभी बेकार नहीं जाती. वह पूरे मन के साथ इंडियन फॉरेस्ट सर्विस का भी एग्जाम दी थी, लेकिन मुझे इससे कुछ खास उम्मीद नहीं थी, लेकिन इसी में उनका नंबर वन रैंक आ गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने प्रीलिम्स और मैंस दोनों की तैयारी साथ ही साथ की. दोनों को एकदम इक्वली टाइम दिया और एनसीईआरटी को अपना बेस बनाया. 6 से लेकर 12 तक एनसीईआरटी का नोटस बनाया, फैक्ट और केस स्टडी को ध्यान से देखा. एनसीईआरटी पढ़ना बेहद जरूरी है, यही न पढ़ना लोग गलती कर बैठते हैं.
इसके अलावा रेफरेंस बुक बस एक ही चुना. मान लीजिए, अगर आप ज्योग्राफी पढ़ते हैं तो 6 से लेकर 12 तक का ज्योग्राफी एनसीआरटी पढ़ लीजिए और उसके बाद एक कोई रेफरेंस बुक बढ़िया चुन लीजिए और उसी को 25 बार पढ़ें, यही स्ट्रेटजी रही है. उन्होंने सारे सब्जेक्ट के साथ यही किया, एनसीईआरटी और एक रेफरेंस बुक और उसी को 10 से 20 बार पढ़ना सही समझा.
जब रिजल्ट निकला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ की उनकी रैंक नंबर वन आई है. वैसे उन्हें पहाड़ों पर घूमना बहुत पसंद है. खूबसूरत वादियां मुझे बहुत अच्छी लगती हैं और खाने में मीठा काफी पसंद है. हालांकि, प्रिपरेशन के दौरान वह बाहर का जंक फूड से एकदम तौबा कर ली थी. क्योंकि, अगर आप लाइट खायेंगे तभी आप लंबे समय तक पढ़ेंगे और आपका दिमाग भी एक्टिव रहेगा. इसलिए खाना जितना लाइट लो उतना अच्छा है.