भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

1 जून तक रांची सहित कई जिलों के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज...




रांची | झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने का असर राजधानी रांची में गुरुवार की सुबह देखने को मिला। लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि दोपहर में तेज धूप और उमस ने परेशानी बढ़ाई। रांची का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर दो टर्फ लाइन सक्रिय हैं, जिसके कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आई है। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 1 जून तक कई जिलों के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बारिश की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top