भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

27 विद्यालयों के शिक्षकों को लैंग्वेज लैब का प्रशिक्षण 5 को




गिरिडीह |झारखंड +2 शिक्षक संघ, जिला गिरिडीह के द्वारा गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा महिला एवं बाल विकास, झारखंड विधानसभा, रांची के सभापति कल्पना मुर्मू सोरेन को पत्र सौंप कर जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों में 12 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण कर चुके पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) शिक्षकों को नियमानुसार वरीय वेतनमान देने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि जिले के 297 पीजीटी शिक्षकों में से लगभग 40 शिक्षकों की सेवा नियमित रूप से 13 वर्ष पूरी हो चुकी है। ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी होगी तैयारी एडीपीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि विद्यालयों में लैंग्वेज लैब का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के साथ शिक्षकों को आगामी ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए तैयार करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन के निर्देशानुसार प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी, दिशा-निर्देश और लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षकों की विवरणी के आधार पर उनकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड तैयार करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। शिक्षक का विवरण छूटने नहीं देने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण पर 50 से 60 प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था एपीओ रमन कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण मेसर्स इंटेंस टेक्नोलॉजी लिमिटेड, हैदराबाद के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर 50 से 60 प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था के साथ प्रोजेक्टर, डेस्कटॉप या लैपटॉप, साउंड सिस्टम और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक अपने विद्यालयों में लैंग्वेज लैब के बेहतर उपयोग और अन्य शिक्षकों को इसकी जानकारी देने में सहयोग करेंगे। प्रशिक्षण स्थल सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह। भास्कर न्यूज |गिरिडीह जिले के चार सीएम एसओई और 23 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में स्थापित लैंग्वेज लैब के प्रभावी संचालन और अंग्रेजी शिक्षण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 5 नवंबर को एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर यह प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से सर जेसी बोस सीएम एसओई बालिका उच्च विद्यालय, गिरिडीह में होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय से अंग्रेजी विषय के एक शिक्षक को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में भेजने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर से निर्धारित प्रपत्र में विद्यालय के सभी कार्यरत शिक्षकों की पूरी जानकारी भी साथ लानी होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top