Last Updated:
Ranchi Success Story: रांची के मुरकुनि गांव के किसान राम पाठक 9 एकड़ में ऑर्गेनिक तरबूज व सब्जियां उगाकर बोकारो, धनबाद व बेंगलुरु जैसे शहरों को सप्लाई करते हैं. इस खेती से वह सालाना 25-30 लाख रुपये घर बैठे ही कमाई करते हैं. आइये जानते हैं वह कैसे खेती करते हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे मुरकुनि गांव के किसान राम पाठक 9 एकड़ जमीन के मालिक हैं यहां के लोकल लोग राम पाठक को धन्ना सेठ कहते हैं. उनकी सालाना इनकम सिर्फ खेती से 25 -30 लाख के करीब है. किसान राम पाठक ने बताया कि वह हर एकड़ हर एक एकड़ में अलग-अलग तरह की खेती करते हैं. जहां यह पूरी खेती सीजन के हिसाब से ही करते हैं.
किसान राम पाठक ने बताया कि वह तरबूज, खीरे, भिंडी, शिमला मिर्च, मिर्च सहित 15 से 20 तरह की सब्जियों की खेती करते हैं. उनके खेतों में तैयार सब्जियां डायरेक्ट बोकारो और धनबाद जैसे शहरों में जाती है. सबसे खास बात ये है कि ये सारी की सारी खेती ऑर्गेनिक तरीके से होती है. इसलिए इसकी कीमत थोड़ी अधिक होती है.
सिर्फ ऑर्गेनिक खेती पर देते हैं जोर
किसान राम बताते हैं कि ऑर्गेनिक सब्जियों की डिमांड बाहर काफी अधिक है. यह बेंगलुरु और बड़े-बड़े शहरों में जाती हैं. वहां पर खास वर्ग है, जो सिर्फ ऑर्गेनिक सब्जी ही खोजते हैं. इसके लिए वह अधिक पैसे देने के लिए भी तैयार रहते हैं. इसीलिए हम लोग किसी भी तरह का केमिकल या यूरिया का प्रयोग नहीं करते हैं. हम लोग गोमूत्र, सड़ा हुआ गोबर, सहजन का पत्ता इन सब चीजों का प्रयोग करके खुद खाद बनाते हैं.
उनके पास जामुन का भी पेड़ है. इससे वह जामुन का सिरका बनाते हैं और जामुन के सिरके से खाद तैयार किया जाता है. इसमें सरसों की खली, नीम की खली यह सारी चीज सड़ा कर फिर मिट्टी में डालते हैं. यानी, पूरी तरह 100% यह सब्जियां ऑर्गेनिक हैं. यही कारण है कि इसकी वैल्यू अधिक होती है और यह व्यापारी सीधा बड़े-बड़े शहरों में ले जाते हैं.
मार्केटिंग पर देते हैं अधिक जोर
उन्होंने आगे बताया कि किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि मार्केटिंग कैसे करें. अगर आप लोकल बाजार में ले जाएंगे तो वह सस्ते दामों में ही पिट जाएगी. इसलिए बाहर के जो ट्रेडर हैं. उनसे कांटेक्ट किया. सीधा बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई ऐसे शहरों में ले जाते हैं. आप जो बड़े-बड़े मॉल में ऑर्गेनिक सब्जियों देखते हैं. वहां तक उनकी ही सब्जी जाती है. साल में आराम से 25 से 30 लाख तक का मुनाफा हो जाता है. फिलहाल 10 सालों से इसी रेज में मुनाफा होता आ रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें