भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

16 साल का साथ टूटा, नहीं रही जमशेदपुर टाटा जू की चहेती...


Last Updated:

जू कर्मियों का कहना है कि इतने लंबे समय से रहते हुए वह सिर्फ एक जानवर नहीं थी बल्कि टाटा जू परिवार का अहम हिस्सा बन गई थी. शेर एड और शेरनी जया के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी. दोनों इंसानों की तरह एक दूसरे के साथ खेलते थे. गुस्सा होने पर दोनों खाना नहीं खाते थे. इतना ही नहीं अपने बाड़े में जाने के दौरान शेर-शेरनी को हाथों से रोकता था. उसकी मौत के बाद से ऐड काफी मायूस हो गया है.

16 साल का साथ टूटा, नहीं रही टाटा जू की चहेती जोया, गम में खाना नहीं खाया शेरZoom

जमशेदपुर: झारखंड के टाटा जू में 16 साल सें आए अफ्रीकी शेरनी जोया की मौत हो गई, जिसे पूरे जू में सना छाया हुआ है. वहीं अफ्रीकी शेरनी जोया के साथ रहने वाले शेर ऐड काफी मायूस और परेशान दिख रहे हैं. शेर लगातार अपनी जोड़ी को खोजते हुए बाडे में दहाड़ता नजर आ रहा है. जमशेदपुर के टाटा जू में 16 साल तक सैलानी की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया कि इलाज के दौरान मौत हो गई. टाटा जू प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है कि इलाज के दौरान अफ्रीकी शेरनी जोया की मौत होने सें जू में शेर खान काफी मायूस हो गए हैं. बताया जा रहा है कि काफी दिनों से बीमार और बढ़ती उम्र के चलते उसकी मौत हो गई है. 16 साल पहले 6 माह की उम्र में दक्षिण अफ्रीका से शेरनी जोया को टाटा जू लाया गया था.

अब जब इलाज के दौरान अफ्रीकी शेरनी जोया की मौत हो गई तो उसके साथ रहने वाले उसका जोड़ा शेर खान काफी मायूस दिख रहा है. शेर और शेरनी एक साथ कई सालों सें एक बाड़े में रहते थे. ऐसे में अपने पार्टनर की मौत के बाद शेर काफी मायूस दिख रहा है.

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण अस्वस्थ चल रही थी. जोया की मौत से वन्यजीव प्रेमियों और टाटा जू प्रबंधन में शोक का माहौल है. जोया का टाटा जू और जमशेदपुर से खास जुड़ाव रहा. उसे दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से महज छह माह की उम्र में भारत लाया गया था. उसके साथ जम्बो और एड नाम के दो अन्य अफ्रीकी शेर भी लाए गए थे. शांत और चंचल स्वभाव के कारण जोया जल्द ही पर्यटकों की पसंदीदा वन्यजीव बन गई थी.

जू कर्मियों का कहना है कि इतने लंबे समय से रहते हुए वह सिर्फ एक जानवर नहीं थी बल्कि टाटा जू परिवार का अहम हिस्सा बन गई थी. शेर एड और शेरनी जया के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी. दोनों इंसानों की तरह एक दूसरे के साथ खेलते थे. गुस्सा होने पर दोनों खाना नहीं खाते थे. इतना ही नहीं अपने बाड़े में जाने के दौरान शेर-शेरनी को हाथों से रोकता था. उसकी मौत के बाद से ऐड काफी मायूस हो गया है.

शेरनी की मौत के बाद एड शेर की निगरानी में डॉक्टर की टीम लगी हुई है, लगातार उसकी वैक्सीन दिया जा रहा है. अन्य शेर और शेरनी की भी निगरानी रखी जा रही है. खास तौर पर शेरनी जोया के जोड़ीदार शेर एड का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि शेर और शेरनी की औसत उम्र 15 साल होती है. शेरनी जोया की उम्र 16 वर्ष हो गई थी. बढ़ती उम्र और बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है. पार्टनर जोया की मौत के बाद शेर काफी अकेला महसूस कर रहा है.

दूसरी तरफ जू में घूमने आए सैलानियों के बीच भी काफी मायूसी देखी जा रही है. सैलानियों का कहना है कि पहले जब वह आते थे तो शेर और शेरनी को एक साथ खेलते देखते थे. शेरनी की मौत के बाद शेर काफी मायूस है और बाड़े से बाहर नहीं निकल रहा है. कई वीडियो और फोटो शेर-शेरनी की लोगों के पास है. आपस में खेलते हुए इनके कई वीडियो शहर में वायरल होते रहे हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top