रांची से परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन परीक्षा देने के लिए रांची आने हेतु स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाए जाने पर कुछ छात्रों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि आने के समय भी विशेष ट्रेनों की सुविधा मिलती तो यात्रा और अधिक सरल व सुविधाजनक होती। इस पर रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रांची में आयोजित परीक्षा केंद्रों पर लगभग दस हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। चूंकि यह होम सेंटर है, इसलिए अधिकांश विद्यार्थी रांची और आसपास के क्षेत्रों से आते हैं। अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थी आमतौर पर परीक्षा से एक-दो दिन पहले ही पहुंच जाते हैं, जिससे आने के समय भीड़ एक साथ नहीं होती। अधिकारियों के अनुसार वास्तविक भीड़ परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्पन्न होती है, जब सभी परीक्षार्थी एक ही समय में अपने-अपने घर लौटना चाहते हैं। इसी स्थिति को देखते हुए नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ की संभावना रहती है। इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने परीक्षा समाप्ति के बाद विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। रांची के 21 सेंटर्स में 10874 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में सेंटर्स बनाए गए हैं। बोकारो, जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, चाइबासा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरीडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज और सिमडेगा में सेंटर्स हैं। सबसे ज्यादा 10874 विद्यार्थी रांची के सेंटर्स में परीक्षा देंगे, इसके बाद धनबाद में 4431, जमशेदपुर में 4322, हजारीबाग में 3212, बोकारो में 2886, पलामू में 1835, देवघर में 1530 और गिरिडीह में 1530 छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। एनटीए की अपील एनटीए ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा, रिजल्ट और अन्य जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें। नीट परीक्षा से लौटने के लिए दो स्पेशल ट्रेन 21 जून को नीट का री-एग्जाम है। शहर में 21 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। नीट की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भी तैयारी की है। रांची रेल मंडल की ओर से 21 जून को दो विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। नीट परीक्षा के लिए पहली बार रांची रेल मंडल स्पेशल परीक्षार्थी ट्रेन का परिचालन कर रहा है।
Source link