भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चार लाभुकों को दिए गए 525 मुर्गी के चूजे



तेलो | चंद्रपुरा प्रखंड परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चार लाभुकों के बीच 525 मुर्गी के चूजे, 12 बोरा दाना और 12 फीडर वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम का आयोजन माँ कामाख्या पोल्ट्री प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में हुआ। भ्रमणशील पशु चिकित्सक अमित कुमार सोरेन ने लाभुकों को चूजे सौंपते हुए वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी पालन, टीकाकरण, संतुलित आहार, उचित देखभाल और रोगों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कंपनी के निदेशक आनंद महतो ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से लाभुक मुर्गी पालन के माध्यम से बेहतर आजीविका अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्रम में अजित महथा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लाभुकों ने योजना के लिए सरकार और पशुपालन विभाग के प्रति आभार जताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top