भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की:देवर-भाभी के प्रेम...




चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के सेलवार गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय देवचरण यादव के रूप में हुई है। शुरुआती तौर पर मामला घर में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद का माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह पलट गया। मृतक की पत्नी रंजू देवी के आरोप के बाद इस घटना में अवैध प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। बताया जा रहा है कि देवर-भाभी के बीच संबंध को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था, जो आखिरकार हत्या की वजह बना। पत्नी का आरोप- सोते समय गला घोंटकर की गई हत्या रंजू देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उनके पति देवचरण और बड़े भाई कामदेव यादव के बीच दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार तड़के जब वह महुआ चुनकर घर लौटीं, तो उन्होंने अपने जेठ कामदेव, जेठानी बिंदु देवी और उनके बेटे-बेटी को पति के कमरे से बाहर निकलते देखा। कमरे के अंदर जाने पर देवचरण मृत अवस्था में पड़े थे। रंजू देवी का सीधा आरोप है कि चारों ने मिलकर सोते समय उनके पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात से नाराज बड़े भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कामदेव यादव, उसकी पत्नी बिंदु देवी और उनके दोनों बच्चों को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रांची से पहुंची फोरेंसिक टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से फोरेंसिक (FSL) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top