भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UP Home Guard Recruitment Result



यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट रविवार दोपहर जारी कर दिया गया। कुल 41,424 पदों पर भर्ती के लिए ये परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। अब पास कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र कैंडिडेट की सूची भी जारी कर दी है। इसके साथ ही सभी जिलों की श्रेणीवार कट-ऑफ सूची भी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, कुल रिक्तियों के मुकाबले लगभग 2.6 गुना कैंडिडेट पास हुए हैं।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की डेट जल्द जारी होगी

कुल 41 हजार 424 पदों के लिए हुई परीक्षा में 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 1 लाख 07 हजार 221 कैंडिडेट पास हुए हैं। ऐसे में खाली पदों के मुकाबले करीब 2.6 गुना कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है।

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव/परीक्षा नियंत्रक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की तिथियां जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि भर्ती से जुड़े सभी अपडेट, दिशा-निर्देश और सूचनाओं के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही नियमित रूप से अवलोकन करें। किसी भी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में बोर्ड का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPPBPB UP Police Home Guard Result 2026” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट का PDF डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top