भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो जिले की पानी व बिजली समस्या को लेकर पूर्व सांसद से...




​बोकारो | बोकारो जिले में व्याप्त पानी एवं बिजली की गंभीर समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह से उनके आवास धनबाद में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अवधेश यादव, एके वर्मा, शंकर रजक, मृगेंद्र प्रताप सिंह, विनय आनंद एवं रमाशंकर सिंह शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद से इन समस्याओं के शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर आवश्यक पहल करेंगे, ताकि बोकारो की जनता को जल्द राहत मिल सके। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पशुपतिनाथ सिंह व उनकी पत्नी को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं व बधाई भी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top