भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सोमवार को देवघर यात्रा का है प्लान? जसीडीह होकर चलने वाली 3...


Last Updated:

सोमवार को देवघर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की योजना है? यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे का यह नया अपडेट जरूर जान लें. जसीडीह होकर चलने या गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को कल के लिए अचानक रद्द किया गया है. दोपहर से शाम के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

ख़बरें फटाफट

सोमवार को देवघर यात्रा का है प्लान? जसीडीह होकर चलने वाली 3 ट्रेनें कल रद्दZoom

जसीहीड होकर चलने वाली 3 ट्रेनें रद्द (AI से तैयार फोटो)

देवघर/जसीडीह: अगर आप सोमवार (29 जून 2026) को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में पूजा-अर्चना करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देवघर के मुख्य रेलवे स्टेशन जसीडीह होकर चलने और गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनें कल पूरी तरह रद्द रहेंगी. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

क्यों बंद रहेंगी ट्रेनें?
रेलवे के मुताबिक, शंकरपुर – मथुरापुर रेल सेक्शन के बीच ट्रैक के रखरखाव का बेहद जरूरी काम होना है. इस काम को आधुनिक ‘पीक्यूआरएस’ तकनीक से किया जाएगा. इसके लिए सोमवार को दोपहर 02:00 बजे से लेकर शाम 05:30 बजे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है. कुल 3 घंटे 30 मिनट के इस ब्लॉक के दौरान इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहेगा.

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

आसनसोल मंडल द्वारा लिए गए इस ब्लॉक के कारण कल निम्नलिखित तीन मेमू (MEMU) पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी:

  • गाड़ी संख्या 63546 जसीडीह – अंडाल मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 63509 बर्द्धमान – झाझा मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 63510 झाझा – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर

बता दें कि ये तीनों ट्रेनें कल अपने निर्धारित समय पर नहीं खुलेंगी. यह बंदी केवल सोमवार (29 जून 2026) के लिए ही प्रभावी है.

यात्रियों के लिए सलाह
इस रेल ब्लॉक का सीधा असर उन श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा जो सोमवार को देवघर या आसपास के इलाकों में यात्रा करने वाले हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस कैंसिलेशन को ध्यान में रखकर ही अपने घर से निकलें. आप अपनी यात्रा की योजना इन ट्रेनों के समय के इतर या परिवहन के अन्य साधनों से बना सकते हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top