भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मगरदही घाट के जाम से कब मिलेगी मुक्ति? नए फोरलेन का जानें...


Last Updated:

Samastipur Magardahi Ghat Bridge Ground Report: समस्तीपुर में मगरदही घाट पर 75 साल पुराने लचका पुल को हटाकर नया पुल तैयार किया जा रहा है. यह एचएलआरसीसी पुल और एनएच-322 पर फोरलेन सड़क बन रही है. 58.6 करोड़ की परियोजना से जाम समस्या घटने की उम्मीद. इस पर लोकल 18 की टीम ने जायजा लिया. जानें ग्राउंड रिपोर्ट में कितना काम हुआ और लोगों को कब से राहल मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिला लंबे समय से शहर के बीचों-बीच लगने वाले भारी जाम की समस्या से जूझता रहा है. खासकर मगरदही घाट के पास बने पुराने लचका पुल पर हर दिन वाहनों की लंबी कतार देखने को मिलती थी.  जिससे दरभंगा, मधुबनी और आसपास के इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. अब उन लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि 75 साल पुराने इस पुल को हटाकर नए आधुनिक पुल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. यह परियोजना आने वाले समय में समस्तीपुर शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदल सकती है.

ग्राउंड जीरो पर दिखा तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
जब हमारी टीम ग्राउंड जीरो पर मगरदही घाट पहुंची तो वहां साफ तौर पर निर्माण कार्य तेजी से चलता हुआ दिखाई दिया. पुराने लचका पुल का लगभग आधा हिस्सा तोड़ा जा चुका है. जबकि उसके समानांतर नए पुल का स्ट्रक्चर तेजी से तैयार किया जा रहा है. फिलहाल करीब तीन बड़े पिलर जमीन से ऊपर तक बन चुके. बाकी हिस्सों पर भी लगातार काम जारी है. जैसे ही पुराने पुल को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा. उसके आगे के निर्माण कार्य में और तेजी आने की संभावना है. खास बात यह है कि पुल निर्माण का काम अभी प्रोसेस में है. एजेंसियां तय समय पर इसे पूरा करने की कोशिश कर रही हैं.

58 करोड़ की परियोजना बदलेगी शहर की तस्वीर
करीब 58.6 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सिर्फ नया पुल ही नहीं बल्कि मगरदही घाट से मुक्तापुर तक जाम की समस्या खत्म करने की बड़ी योजना तैयार की गई है. सूत्रों के अनुसार एनएच-322 के अंतर्गत मथुरापुर से मुक्तापुर आरओबी तक करीब 2.056 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा. इसके अलावा बूढ़ी गंडक नदी पर 192 मीटर लंबा आधुनिक एचएलआरसीसी पुल भी बनाया जा रहा है. माना जा रहा है कि परियोजना पूरी होने के बाद समस्तीपुर शहर में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और लोगों को तेज एवं सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top