भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेटरवार प्रखंड के प्रधान सहायक घूस लेते गिरफ्तार:बिल पास करने के नाम...




बोकारो के पेटरवार प्रखंड के उर्दू अनुवादक सह अतिरिक्त प्रभार प्रधान सहायक गुलाम रसूल को एसीबी की टीम ने आठ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गुलाम रसूल के आवास पर भी एसीबी टीम ने जांच की और उन्हें अपने साथ धनबाद ले गई। दरअसल, ग्राम पंचायत ओरदाना दक्षिणी में पंचायत समिति मद से ओरदाना 10+2 उच्च विद्यालय मे शौचालय का निर्माण कार्य का प्रक्कलित राशि दो लाख पैतालिश हजार रुपए की योजना प्रेमजीत सिंह के नाम से स्वीकृत थी। उसी योजना के निर्माणाधीन भवन के बिल पास करने के लिए प्रेमजीत सिंह लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लग रहे थे। वहीं, गुलाब रसूल ने बिल पास करने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर प्रेमजीत सिंह ने धनबाद एसीबी से सम्पर्क कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद एसीबी ने एक्शन लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top