Last Updated:
हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने एक युवती की गोली मारकर हत्या करने के आराप में 25-वर्षीय पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति अपनी पत्नी को झांसे से गर्लफ्रेंड के कमरे में ले गया था और फिर उसे मार कर बाथरूम में शव छिपा दिया था. मधू का शव गली सड़ी हालत में मिला था.
21 मई को अंकित ने अपनी नई नवेली दुल्हन मधू की हत्या कर दी थी.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में शादी के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या करने वाले पति और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. करीब डेढ़ महीने बात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल, पुलिस ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड से जुड़ी कहानी वैसे तो 3 साल पहले से शुरू होती है. 25 साल के अंकित और उससे 13 साल बड़ी रजनी के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि, इस बीच अंकित की शादी किसी और महिला यानी मधु के साथ हो गई.
आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के मानेसर निवासी अंकित (25) और हरियाणा के झज्जर जिले के औरंगाबाद गांव निवासी रजनी देवी (38) के रूप में हुई है.
मामले का खुलासा 22 मई को हुआ, जब एक शिकायतकर्ता महिला ने मानेसर थाने में शिकायत दर्ज करायी कि उसकी 22-वर्षीय बेटी 21 मई से लापता है, जिसकी शादी फरवरी 2026 में अंकित से हुई थी.
महिला ने बताया कि परिवार ने उसकी तलाश की और ससुराल पक्ष से भी संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. अधिकारियों ने बताया कि पति और उसके परिवार पर संदेह होने पर उसने पुलिस से शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया.
पुलिस ने बताया कि 22 मई को लापता महिला का शव मानेसर स्थित एक कमरे से बरामद हुआ. जांच में पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसके बाद मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गईं. गुरुग्राम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि अंकित मानेसर में तंबाकू की दुकान चलाता है, जबकि उसकी प्रेमिका रजनी देवी वहीं एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. उन्होंने बताया कि काम के दौरान दोनों की पहचान हुई और पिछले करीब तीन वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध थे. रजनी लंबे समय से मानेसर में किराये के मकान में रह रही थी.
अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि 21 मई को अंकित पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपनी पत्नी को रजनी के किराये के कमरे में ले गया, जहां उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. यह भी सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल अंकित ने घटना से करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश से खरीदी थी.’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘हत्या के बाद अंकित और रजनी पहले हरिद्वार भागे और वहां से नेपाल चले गए. तीस जून को भारत लौटने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.’’ दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ और साक्ष्य बरामद करने के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें