भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में ट्रेन से गिरकर गया के बैंकर की मौत:मोबाइल-हेडफोन बरामद, पिता...




कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-गया रेलखंड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के राजेंद्र पथ तेलबीघा निवासी 27 वर्षीय तुषार कुमार के रूप में हुई है। वह एक बैंककर्मी था। जानकारी के अनुसार, कोडरमा-गया रेलखंड के अप लाइन पर कार्य कर रहे चाभी मैन ने बिशुनपुर रोड स्थित लॉ कॉलेज के पीछे पोल संख्या 395/25 के पास युवक को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उसने तुरंत कोडरमा आरपीएफ को सूचना दी। पिता को फोन से मिली जानकारी जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन और एक हेडफोन मिला। बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय हेडफोन में गाना बज रहा था। इसके अलावा लोअर की जेब से एक माचिस भी बरामद हुई है। इसी दौरान मृतक के मोबाइल पर उसके पिता का फोन आया। जिसके जरिए उन्हें घटना की जानकारी दी गई और कोडरमा बुलाया गया। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध जरूर है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच जारी मृतक के पिता मदन मोहन कुमार ने बताया कि तुषार गया स्थित आईडीएफसी बैंक में कार्यरत था और रविवार शाम बिना बताए घर से निकला था, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस की प्रारंभिक आशंका है कि युवक ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर सिगरेट पीने का प्रयास कर रहा होगा, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हालांकि, पुलिस इसे केवल एक संभावना मानते हुए अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top