भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

mumbai rains| mumbai-pune expressway| mumbai news| मुंबई में बारिश का कहर, बंद...


Last Updated:

Mumbai-Pune Expressway News Today: मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बार‍िश कहर बनकर टूट पड़ी है. हर ओर पानी के सैलाब ने लोगों को मुश्‍क‍िल में डाल द‍िया है. ट्रेंनें देरी से चल रही हैं, या रद्द हो रही हैं. फ्लाइटों को डायवर्ट क‍िया जा रहा है या देरी हो रही है. सड़कों पर भारी ट्रैफ‍िक जाम ने तबाही मचा दी है, लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान हैं.

मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी है. सड़कों पर पानी उफान मार रहा है. कई जगहों पर भूस्खलन और पानी के सैलाब के चलते एक्सप्रेसवे और हाइवेज बंद हो गए हैं. ऐसे में लोगों को आने-जाने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं बारिश का असर ट्रेनों और हवाई यात्राओं पर भी पड़ रहा है, जिससे मुंबई सहित कई शहरों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है.

जबर्दस्त बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने सोमवार सुबह मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन हालात को देखते हुए इसे रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया. विभाग ने बहुत भारी बारिश और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं (गस्ट) का पूर्वानुमान जताया है और लोगों से ज्यादा यात्रा न करने की अपील की है.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया. यहां कनेक्टिंग लिंक-मिसिंग लिंक के बीच के हिस्से में एक कंक्रीट का खंभा (पिलर) सड़क पर गिर जाने के कारण पूरा यातायात ठप हो गया और पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया. अभी तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है, ऐसे में पुणे-मुबई एक्सप्रेसवे को लगभग बंद कर दिया गया है और लोगों को दूसरे रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ही एक अन्य घटना में मलबा सड़क पर गिर गया, जिससे आसपास का इलाका पूरी तरह प्रभावित हो गया. बता दें कि मिसिंग लिंक टनल पर भूस्खलन होने के कारण पूरा यातायात ठप हो गया.खोपोली-कुसगांव मिसिंग लिंक के टनल 2 के एग्जिट के पास पुणे से मुंबई जाने वाली साइड पर मलबा (Debris) फिसलकर गिर गया. यह बाईपास सिर्फ दो महीने पहले ही ट्रैफिक के लिए खोला गया था, लेकिन इसे फिर बंद कर दिया गया है.

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरे इलाके की जान है. ऐसे में इस रास्ते पर बारिश से आई रुकावटों ने दोनों शहरों के बीच होने वाली यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. लिहाजा लोग अब वैकल्पिक रास्तों की तलाश कर रहे हैं. हालांकि सबसे खराब बात है कि इसके ज्यादा विकल्प नहीं हैं. पुराना पुणे-मुंबई हाईवे भी बंद हो गया है. कई जगहों पर पानी उफान मार रहा है और मावल व ताम्हिणी घाट में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इस वजह से दोनों शहरों के बीच साफ-सुथरा कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बचा है.<br />(फाइल फोटो)

लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए लोनावला रूट पर डायवर्जन किया गया था लेकिन भारी भीड़ के चलते यह भी जाम का शिकार हो गया. प्रशासन के मुताबिक मिसिंग लिंक सुबह 4 बजे बंद होने के बाद लोनावला रूट ही इकलौता विकल्प बचा था, लेकिन वह खुद समस्या बन गया. यहां लोगों के साथ ऐसा ही हो गया कि आसमान से गिरे और खजूर पर अटके क्योंकि वे भीषण जाम में फंस गए.

भूस्खलन की एक और घटना में पूरा परिवार फंस गया. तीन रेल लाइनें बंद हो गईं. सेंट्रल रेलवे के पीआरओ स्वप्निल नीला के मुताबिक थाकुरवाड़ी के पास और खंडाला-मंकी हिल के बीच हुए भूस्खलन से कर्जत-लोनावला खंड पर ऊपर, नीचे और मध्य तीनों रेल लाइनें प्रभावित हो गई हैं. लोहगढ़ किले के पास पाटन गांव में अलग एक भूस्खलन की घटना में एक परिवार फंस गया है. फिलहाल उन्हें निकाला जा रहा है.

बारिश के चलते डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, इंद्रायणी एक्सप्रेस और कई सीएसएमटी-पुणे सेवाएं रद्द कर दी गई हैं तो कुछ को बीच में ही रोक दिया गया है. मुंबई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं.मुख्य लाइन और हार्बर लाइन पर केवल मामूली देरी हुई हुई जबकि ट्रांस-हार्बर और उरण-बेलापुर ट्रेनें समय पर चल रही हैं.

मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों में भी देरी हो रही है. कुछ उड़ानें डायवर्ट की गई हैं. एक दिन पहले तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण रनवे पर रोक लगाई गई थी, जिसका असर आज भी जारी है. इससे 330 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई और 22 उड़ानें रद्द कर दी गईं. कुछ उड़ानों को सूरत और अहमदाबाद डायवर्ट किया गया. बारिश के चलते मुंबई, ठाणे और पालघर में स्कूल बंद हैं. दफ्तर खुले हैं.

बारिश अभी मुंबई को और रुलाएगी. अभी राहत की उम्मीद कम है. मौसम विभाग ने<br />यात्रियों को सलाह दी है कि गैर जरूरी यात्राओं को टाल दें. अभी बारिश से हालात काफी खराब हैं. लगातार मौसम का अपडेट लेते रहें. बाहर निकलने से पहले सभी रूट एक बार चेक कर लें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top