Last Updated:
मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद जिले में विरोध शुरू हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फिल्म और वेब सीरीज में मिर्जापुर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान की जगह अपराध और हिंसा को प्रमुखता देकर शहर की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है.
मिर्जापुर: ओटीटी पर धमाल मचाने वाली मिर्जापुर वेब सीरीज के बाद अब मिर्जापुर फिल्म लांच होने जा रहा है. मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद लगातार इसका विरोध भी हो रहा है. मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर जिले में काफी आक्रोश है. वहीं, मिर्जापुर फिल्म के ट्रेलर आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. लोगों का कहना है कि फिल्म के माध्यम से मिर्जापुर की जो धार्मिक छवि है, उसे खराब करने की कोशिश की जा रही है. मिर्जापुर जनपद का इतिहास कभी ऐसा नहीं रहा है. मिर्जापुर बेहद शांति जिला रहा है, यह मां विंध्यवासिनी की नगरी है. यह जिले की पहचान है. वेब सीरीज में मिर्जापुर की असली पहचान को बताया ही नहीं गया है.
मिर्जापुर फिल्म को लेकर लोगों की राय
मिर्जापुर के रहने वाले धर्मेश दुबे उर्फ शिशु ने बताया कि मिर्जापुर फिल्म को मनोरंजन के नजरिए से देखा जाना चाहिए. हालांकि, फिल्म में कुछ ऐसे सीन है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. सीरीज में ब्राह्मणों को मांस और मुर्गे का सेवन करते हुए दिखाया गया है, जो की मिर्जापुर के ब्राह्मणों के लिए बेहद ही दुख की बात है. मां की नगरी में इस तरीके का कृत्य दिखाया गया है, जो की अशोभनीय है. ब्राह्मण ऐसा नहीं करते हैं. बाकी मनोरंजन के नजरिए से वेब सीरीज को देखा जाए तो ठीक है. मिर्जापुर के हिसाब से देखा जाए तो वेब सीरीज और फिल्म दोनों ही छवि को खराब करने वाली है.
मां के धाम से पहचान
अतीक खाने बताया कि मिर्जापुर की पहचान को सीरीज और फिल्मों के माध्यम से धूमिल करने का यह प्रयास है. मिर्जापुर कभी भी अपराध के लिए नहीं जाना जाता है. मिर्जापुर अपनी प्राचीनतम इतिहास के लिए जाना जाता है. अपने अंदर कई ऐतिहासिक घटनाक्रमों को समेटे हुए है. इस वजह से मिर्जापुर की पहचान है. फिल्म में सबसे ज्यादा वायलेंस दिखाया गया है, जो मिर्जापुर में कभी था ही नहीं. हम मांग करेंगे कि मिर्जापुर वेब सीरीज के मेकर्स के ऊपर कारवाई हो.
प्रतीक पांडेय ने बताया कि मिर्जापुर की पहचान मां विंध्यवासिनी धाम है. विश्व भर से लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं. ऐसे में वेब सीरीज और फिल्म में यहां के धरोहरों को दिखाकर मारपीट और गुंडागर्दी को दिखाया गया है, जो मिर्जापुर की छवि को खराब करने का प्रयास है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें