![]()
गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्यानडीह निवासी एक व्यक्ति का शव मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर के पीछे एक पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुधीर साहू के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थे। जानकारी के अनुसार, सुधीर साहू शनिवार से घर से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पचम्बा थाना में गुमशुदगी की सूचना एवं आवेदन भी दिया था। इसके बाद भी लगातार उनकी तलाश जारी थी। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए
मंगलवार की देर शाम कुछ स्थानीय लोग शौच के लिए बैंक ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर के पीछे की ओर गए। इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ से लटके शव पर पड़ी। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पचंबा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर उसकी पहचान कराई। पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
Source link