भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

15000 की बकरियां 1500 में उपलब्ध! सरकार की इस योजना से शुरू...


Last Updated:

Bihar Goat Farming Scheme: बिहार में पशुपालन का दायरा बढ़ रहा है. हर उम्र के लोग मुर्गी पालन, गौ पालन और बकरी पालन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. सरकार भी इच्छुक पशुपालकों को व्यवसाय की ओर कदम बढ़ाने को साथ खड़ी है. बिहार सरकार की ‘समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना’ के तहत पशुपालकों को 3 बकरियां कम कीमत पर मिलती हैं. इस योजना में 90% तक अनुदान मिलता है. आवेदन विभागीय पोर्टल पर करें.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद: बिहार में पशुपालन का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. हर उम्र के लोग मुर्गी पालन, गौ पालन और बकरी पालन की ओर कदम बढ़ाते जा रहे हैं. सरकार भी इच्छुक पशुपालकों को व्यवसाय की ओर कदम बढ़ाने को साथ खड़ी है. कई तरह की योजनाएं संचालित हो रही है, जिसके माध्यम से बहुत कम दर पर पशुपालन किया जा सकता है. इन्हीं योजनाओं में से एक है – बकरी पालन योजना. इसके तहत समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना चलाई जा रही है. यह स्कीम प्रदेशवासियों के लिए बहुत ही लाभकारी है. इस योजना के तहत इच्छुक पशुपालकों को 3 बकरियां उपलब्ध कराती है वो भी बहुत ही कम कीमत पर.

मिलता है 90 प्रतिशत तक अनुदान
समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत राज्य के किसानों को अनुदानित दर पर रोजगार करने को बकरियां उपलब्ध कराई जाती है. इसमें प्रति व्यक्ति 3 बकरी रोजगार करने को दी जाती है. हालांकि, इसके लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति के इच्छुक व्यक्ति को 90% अनुदान पर बकरियां मुहैया कराई जाती है तो वहीं जनरल कास्ट और ओबीसी को 80% अनुदान पर बकरियां उपलब्ध कराई जाती है. इसके लिए हर साल सभी जिले को लक्ष्य जारी किया जाता है, जिसके तहत बकरियां उपलब्ध कराई जाती है.

कैसे उठाएं इस सरकारी स्कीम का लाभ 
जहानाबाद पशुपालन कार्यालय में कार्यरत सहायक कुक्कट पदाधिकारी डॉक्टर रानी ने कहा कि हर साल समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत जिले को लक्ष्य मिलता है. इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि, इसका चयन विभागीय स्क्रीनिंग के बाद होता है. विभाग से चयनित लाभुक को सरकार से अधिकृत एजेंसी के माध्यम से बकरियां उपलब्ध करवाई जाती है. इसका लाभ उठाने के लिए सबसे पहले विभागीय पोर्टल पर आवेदन करना होता है.

15000 की बकरियां 1500 में उपलब्ध
उन्होंने कहा कि 2026-27 के लिए अब तक योजना जिले में नहीं आई है. हालांकि, 2025-26 के लिए 85 लक्ष्य प्राप्त हुआ था, लेकिन प्राप्त आवंटन राशि के तहत 56 के लिए योजना आई है. इसमें 39 अनुसूचित जाति और जनजाति तथा सामान्य वर्ग के लिए 17 लक्ष्य प्राप्त हुआ है. इस योजना के तहत यदि 3 बकरी की सरकारी कीमत 15000 रुपये तय की गई है तो चयनित लाभुक में से सामान्य वर्ग को 3000 रुपए और अनुसूचित जाति के लाभुक को 1500 रुपए में बकरी मुहैया कराई जाएगी. इच्छुक व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए साइबर कैफे से भी आवेदन कर सकते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top