भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महिला की 20ग्राम सोने की चेन लेकर भागे उचक्के



दुमका | अगर आप भगवान के नाम पर शहर में घूम रहे तीन युवकों के झांसे में आ गए तो चंद मिनट में आपके जेवरात गायब हो जाएंगे। जिले में फिर से जेवर को दोगुना करने वाला गिरोह आ गया है। बुधवार को बाइक सवार तीन युवकों ने भगवान के नाम का बहाना बनाकर केंद्रीय जेल के सामने रहने वाली 45 साल की रीता साहा ने 20 ग्राम सोने की चेन चंद पलों में गायब कर दी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से युवकों की पहचान का प्रयास कर रही है। सुबह करीब सात बजे बाइक सवार तीन युवक महिला को दरवाजे पर खड़ा देखकर पास आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दोनों महिला के पास चले गए। एक ने महिला से पानी मांगा। जब महिला अंदर गई तभी युवक ने अपने एक साथी को एक हजार रूपया दिया। महिला के बाहर आते ही युवक ने अपने साथी से पूछा कि एक हजार रुपया देने के बाद किस भगवान का दर्शन हो रहा है। उसने कहा कि बजरंग बली और एक माता दिख रही हैं। इसके बाद महिला युवकों के झांसे में आ गई और उनके कहने पर सोने की चेन थमा दी। इसके बाद युवकों ने कहा कि 51 कदम चलने के बाद उसे देवता के दर्शन होंगे और जेवर भी दो गुना हो जाएगा। महिला जब 51 कदम चलकर वापस आई, तब तक सभी युवक वहां से भाग चुके थे। महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top