Last Updated:
आजकल शादियां दहेज या रस्मों के बजाय डाइनिंग टेबल पर चिकन-मटन और रसगुल्ले जैसी चीजों के लिए टूट रही हैं. ओडिशा के बालेश्वर में मटन न मिलने पर नाबालिगों ने केटरिंग कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया जबकि आगरा%नवादा में रसगुल्ले के चक्कर में जमकर लात-घूंसे चले. चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में बताते हैं.
शादी में नए तरह के विवाद सामने आ रहे हैं.
भारतीय शादियों में अब वह दौर बीत चुका है जब फेरों की रस्में, सात वचन या दहेज के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ करते थे. आज के दौर में शादियां किसी गंभीर सामाजिक मुद्दे पर नहीं बल्कि डाइनिंग टेबल पर परोसे जाने वाले नॉन-वेज खान-पान के चक्कर में टूटने की दहलीज पर पहुंच रही है. जी हां, यह सुनने में भले ही अजीब और मजाकिया लगे लेकिन आजकल बारात और घराती पक्ष के बीच होने वाली खूनी झड़पों की सबसे बड़ी वजह चिकन-मटन की कमी बन चुकी है. थाली में पसंदीदा पीस न मिलने या मटन खत्म होने जैसी मामूली बातों पर देखते ही देखते मैरिज होम जंग का मैदान बन जाते हैं. जयमाला के स्टेज पर जहां कुछ पलों पहले मुस्कुराहटें बिखरी होती हैं, वहां कुछ ही देर में कुर्सियां, लात-घूंसे और बेल्ट चलने लगती हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसे ही हैरान कर देने वाले किस्से जहां शादी की खुशियां सिर्फ एक लेग पीस और नली की भेंट चढ़ गईं.
बालेश्वर, ओडिशा, 24 जून 2026: ओडिशा के बालेश्वर (रेमुना) में की रात एक शादी समारोह में मटन न परोसे जाने से नाराज होकर चार नाबालिगों ने केटरिंग कर्मी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. चिकन करी परोसे जाने और मटन की मांग पूरी न होने पर हुए इस विवाद में कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नाजुक हालत में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चारों आरोपी किशोरों को पकड़कर अंगुल के बाल सुधार गृह भेज दया है.
आगरा, यूपी, 19 नवंबर 2023: उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी समारोह के दौरान दावत में गुलाब जामुन कम पड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. रसगुल्ला खाने की मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों और लाठी-डंडों में बदल गया, जिससे मैरिज होम जंग का मैदान बन गया. इस खूनी संघर्ष में एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है.
नवादा, बिहार, 25 फरवरी 2026: बिहार के नवादा में शादी समारोह के दौरान मिठाई काउंटर पर रसगुल्ला कम पड़ने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिससे मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई. दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसका पूरा वीडियो होटल के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर इस बेतुकी लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है.
कानपुर, यूपी, 13 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के कानपुर (बिलौरी) में 11 अप्रैल को एक निकाह समारोह के दौरान चिकन करी में लेग पीस खत्म होने पर बाराती भड़क गए. लड़की पक्ष के चाचा द्वारा आप लोगों ने ही खा लिए कहने पर बरातियों का ईगो हर्ट हो गया और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल गए. बात निकाह टूटने और बारात वापस ले जाने तक पहुंच गई. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों में सुलह कराई. छानबीन में लेग पीस से भरा डोंगा अंदर कमरे में सुरक्षित मिला, जिसके बाद बरातियों को खाना परोसा गया और निकाह की हैप्पी एंडिंग हुई.
About the Author
डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें