भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मात्स्यिकी विज्ञान कॉलेज में क्विज का आयोजन




भास्कर न्यूज|गुमला राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय, गुमला में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस भारत में नीली क्रांति के जनक डॉ. हीरालाल चौधरी एवं डॉ. के.एच. अलीकुन्ही द्वारा वर्ष 1957 में सफलतापूर्वक प्रेरित प्रजनन तकनीक के माध्यम से भारतीय प्रमुख कार्प मछलियों के कृत्रिम प्रजनन में मिली ऐतिहासिक सफलता की स्मृति में मनाया जाता है। इस वर्ष मत्स्य किसान दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 10 जुलाई 2026 को मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय, गुमला में विद्यार्थियों के बीच एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. आनंद वैष्णव ने किया। क्विज प्रतियोगिता में दो-दो छात्रों के कुल पाँच समूहों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सहायक प्राध्यापिका डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. मनमोहन कुमार एवं डॉ. धनलक्ष्मी एम. शामिल थीं। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग संख्या में प्रश्न एवं निर्धारित अंक निर्धारित किए गए थे। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए लिए प्रतिभागियों को 30 सेकंड का समय दिया गया तथा गलत उत्तर पर नेगेटिव अंक का प्रावधान रखा गया। प्रतियोगिता को अधिक रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए दर्शक के रूप में उपस्थित विद्यार्थियों को भी प्रश्नों के उत्तर देने का अवसर दिया गया। जब कोई समूह किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाता था, तब वही प्रश्न अन्य विद्यार्थियों से पूछा जाता। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रवेश कुमार राइ, डॉ. के. एस. विसडम, डॉ. अशरफ मलिक, डॉ. प्रशांत जाना एवं डॉ. तासोक लिया ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top