भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शादी से इनकार पर युवती के घर में घुसकर टांगी से हमला,...



गुमला| घाघरा प्रखंड में शादी का रिश्ता तय न होने से नाराज युवक ने युवती के घर में छिपकर उस पर टांगी से जानलेवा हमला किया और फिर दुष्कर्म िकया। गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। लेकिन उसे गुमला शहर के साहू नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। पीड़िता के अनुसार वह एक निजी दवा कंपनी में पिछले डेढ़ साल से काम कर रही है। आरोपी चपका घाघरा निवासी महादेव भगत भी उसी कंपनी में पिछले तीन महीनों से कार्यरत था। कुछ समय पूर्व आरोपी के परिजन युवती के घर शादी का प्रस्ताव लेकर आए थे। हालांकि लड़का पसंद न होने के कारण युवती के परिवार ने इस रिश्ते से मना कर दिया था। इसी को लेकर गुरुवार दोपहर आरोपी ऑफिस की एक फाइल पहुंचाने के बहाने युवती के घर पहुंचा। उस वक्त घर पर केवल बुजुर्ग महिला सदस्य थीं। आरोपी ने युवती के बारे में पूछताछ की और फाइल देकर वहां से चला गया। रात को जब युवती अपने कमरे में और मां छोटी भतीजी के साथ सोने चली गई, तब आरोपी सही समय का इंतजार करता रहा। रात 11 बजे आरोपी अचानक बेड के नीचे से निकला और युवती के सिर पर टांगी से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top