भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रिमझिम फुहारें और बाइक राइड! जसीडीह-बिहार NH का यह पहाड़ी रास्ता बनाएगा...


Last Updated:

Deoghar Tourism: जसीडीह-बिहार NH पर स्थित दिघरिया पहाड़ रोड मानसून में हरियाली से सराबोर हो गया है. रिमझिम फुहारों के बीच बाइक राइड, रील्स और वीकेंड रोड ट्रिप के लिए यह सबसे खूबसूरत जगह है. ऊंचे पहाड़, खुली सड़क और मनमोहक नजारे इसे रील्स, फोटोग्राफी और यादगार रोड ट्रिप के लिए देवघर की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल कर देते हैं.

देवघर: मानसून शुरू होते ही देवघर और उसके आसपास की वादियां बिल्कुल अलग रंग में नजर आने लगती हैं. अगर आप भी बारिश के मौसम में कहीं दूर जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ज्यादा लंबी यात्रा नहीं करना चाहते, तो जसीडीह से बिहार की ओर जाने वाला एनएच पर स्थित दिघरिया पहाड़ रोड आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. हल्की बारिश, ठंडी हवा, सड़क के दोनों तरफ फैली हरियाली और सामने दिखाई देते ऊंचे-ऊंचे पहाड़ इस पूरे रास्ते को ऐसा बना देते हैं कि सफर खुद एक यादगार अनुभव बन जाता है.यही वजह है कि इन दिनों सुबह और शाम के समय इस सड़क पर बड़ी संख्या में लोग बाइक और कार लेकर रोड ट्रिप का आनंद लेने पहुंच रहे हैं.

मुख्यालय से 16 किलोमीटर की दूरी पर यह रोड ट्रिप 
जसीडीह से जैसे ही यह सड़क आगे बढ़ती है. यानी मुख्यालय से 16 किलोमीटर की दुरी के बाद माहौल पूरी तरह बदल जाता है. शहर की भीड़ और शोर पीछे छूट जाता है. सामने नजर आती है हरियाली से ढकी पहाड़ियां. बारिश के बाद पहाड़ों पर उगी ताजी घास और पेड़-पौधों की हरियाली दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. सड़क भी काफी खुली है, इसलिए सफर के दौरान हर कुछ किलोमीटर पर अलग-अलग नजारा देखने को मिलता है.कई जगह ऐसे मोड़ हैं जहां लोग अपनी बाइक या कार रोककर तस्वीरें खिंचवाते हैं और कुछ देर प्रकृति का आनंद लेते है. ठंडी हवा के बीच पहाड़ों से उठती हल्की धुंध इस पूरे इलाके की खूबसूरती को और बढ़ा देती है.

इस रोड ट्रिप पर उठा सकते है ढाबे के खाने का स्वाद 
इस रूट की एक और खास बात यह है कि रास्ते में कई छोटे-बड़े ढाबे और चाय की दुकानें भी मिल जाती हैं.रोड ट्रिप पर निकले लोग यहां रुककर गरमा-गरम चाय, पकौड़े, पराठा या स्थानीय स्वाद का आनंद लेते हैं.बारिश के मौसम में ढाबे पर बैठकर चाय की चुस्की और सामने हरियाली से भरे पहाड़ों का नजारा सफर को और भी खास बना देता है. यही कारण है कि छुट्टी के दिन देवघर, जसीडीह और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में युवा, परिवार और दोस्तों की टोली इस सड़क का रुख करती है.

रील्स बनाने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं 
अगर आप रील्स बनाने के शौकीन है या फोटोग्राफी या वीडियो बनाने के शौकीन हैं तो यह सड़क आपके लिए किसी शानदार लोकेशन से कम नहीं है. बारिश के बाद साफ आसमान, बादलों की आवाजाही, पहाड़ों के बीच से गुजरती सड़क और चारों ओर फैली हरियाली कैमरे में बेहद खूबसूरत नजर आती है. सोशल मीडिया के लिए रील और फोटो बनाने वाले लोग भी इन दिनों यहां पहुंच रहे हैं.सुबह का समय और शाम का वक्त सबसे ज्यादा खूबसूरत माना जाता है, क्योंकि उस समय मौसम सुहाना रहता है और रोशनी भी तस्वीरों को और आकर्षक बना देती है.

बाइक हमेशा नियंत्रित में चलाये
हालांकि, मानसून में रोड ट्रिप का आनंद लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.बारिश के कारण सड़क कुछ जगहों पर फिसलन भरी हो सकती है, इसलिए बाइक या कार हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं. ओवरटेक करने से बचें, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें और तेज बारिश होने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाना बेहतर रहेगा. प्रकृति का आनंद लेने के साथ-साथ उसकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखें.प्लास्टिक या अन्य कचरा सड़क किनारे या पहाड़ों में न फेंकें.

यहां पहुंचने पर बिता सकते है सुकून के पल
अगर इस मानसून में आप भी कुछ घंटे सुकून के बीच बिताना चाहते हैं, तो जसीडीह-बिहार एनएच का दिघरिया पहाड़ रोड जरूर आपके ट्रैवल लिस्ट में होना चाहिए. यहां का प्राकृतिक नजारा, खुली सड़क, पहाड़ों की हरियाली, ठंडी हवाएं और रास्ते में मिलने वाले ढाबों का स्वाद आपके सफर को यादगार बना देगा. कम खर्च में शानदार रोड ट्रिप का आनंद लेने वालों के लिए यह रूट इन दिनों किसी खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top