भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाथियों के हमले से मजदूर की मौत:वन विभाग ने दी तत्काल सहायता;...




गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के कर्री गांव में हाथियों के हमले से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्री गांव निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र यादव, पिता स्वर्गीय चुरो महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र यादव रविवार रात सरिया से साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। गांव से लगभग 400 मीटर पहले सुनसान रास्ते पर हाथियों का झुंड मौजूद था। जैसे ही वह वहां पहुंचे, हाथियों ने उन पर हमला कर दिया और पटक दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिरनी प्रमुख रामु बैठा और सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि शीघ्र उपलब्ध कराने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। वन विभाग की ओर से तत्काल सहायता के रूप में मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए प्रदान किए गए। विभागीय अधिकारियों ने शेष 50 हजार रुपए अगले दिन देने की बात कही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही वाले मार्गों पर अविलंब स्ट्रीट लाइट लगाने, हाथियों की गतिविधियों की समय पर सूचना देने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है। गिरिडीह जिले में जंगली हाथियों का प्रकोप लगातार बना हुआ है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top