भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन में खरीदना है हरे रंग का हार, एक्सप्लोर करें जमशेदपुर का...


Last Updated:

Jamshedpur Sawan Special Jewelry: सावन से पहले जमशेदपुर के साकची में हरे रंग की ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ी है. इसी के साथ दुकानदार भी कई तरह के आइटम बेच रहे हैं जो हर बजट में फिट बैठते हैं. आपको भी सावन में खास ग्रीन या मैचिंग ज्यूलरी खरीदनी है तो मनिहारी लाइन जा सकते हैं.

सावन का पावन महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. यह महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है. खासकर महिलाओं के लिए सावन का अपना अलग महत्व होता है. इस दौरान महिलाएं व्रत रखती हैं, पूजा करती हैं और सोलह श्रृंगार के साथ खुद को सजाती-संवारती हैं. यही वजह है कि सावन शुरू होने से पहले ही बाजारों में श्रृंगार सामग्री की खरीदारी तेज हो जाती है. महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां, बिंदी, साड़ी और ज्वेलरी खरीदने के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं.

जमशेदपुर के साकची स्थित प्रसिद्ध मनिहारी लाइन में भी इन दिनों सावन स्पेशल ज्वेलरी की भरपूर वैरायटी देखने को मिल रही है. यहां खास तौर पर महिलाओं के लिए हरे रंग की डिजाइनर ज्वेलरी का नया कलेक्शन आया है, जो ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहा है. बाजार में सुबह से शाम तक महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है. दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष सावन के दौरान हरे रंग की ज्वेलरी की मांग सबसे अधिक रहती है.

मनिहारी लाइन में इस बार ग्रीन स्टोन नेकलेस, रानी हार, शॉर्ट हार, चोकर सेट, कुंदन नेकलेस और ऑक्सीडाइज्ड ग्रीन ज्वेलरी की विशेष वैरायटी उपलब्ध है. इन हार और नेकलेस में हरे रंग की खूबसूरत डिटेलिंग की गई है, जो इन्हें पूरी तरह सावन स्पेशल लुक देती है. कई डिजाइनों में हरे मोती, पत्तियों की आकृति और फ्लोरल पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जो महिलाओं को काफी पसंद आ रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे खास बात यह है कि इन आकर्षक ज्वेलरी सेटों की कीमत भी बेहद किफायती रखी गई है. डिजाइनर नेकलेस और शॉर्ट हार की शुरुआती कीमत मात्र 250 रुपये से शुरू हो जाती है. वहीं रानी हार, मल्टीलेयर नेकलेस और भारी डिजाइन वाले सेट 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक उपलब्ध हैं. कम कीमत में शानदार लुक मिलने के कारण महिलाओं के बीच इनकी मांग लगातार बढ़ रही है.

दुकानदारों के अनुसार इस बार सावन को ध्यान में रखते हुए विशेष ग्रीन कलेक्शन तैयार किया गया है. कई ग्राहक अपने परिधान से मेल खाते हुए हार और नेकलेस चुन रही हैं. युवतियों के बीच ग्रीन चोकर सेट और मिनिमल डिजाइन वाले नेकलेस लोकप्रिय हैं, जबकि विवाहित महिलाएं रानी हार और पारंपरिक डिजाइन के सेट को अधिक पसंद कर रही हैं.

अगर आप भी इस सावन सोलह श्रृंगार को खास बनाना चाहती हैं तो साकची की मनिहारी लाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. यहां कम कीमत में आकर्षक और ट्रेंडी ज्वेलरी की बड़ी रेंज उपलब्ध है. हरे रंग के इन खूबसूरत हार और नेकलेस के साथ महिलाएं सावन के त्योहार में अपने श्रृंगार को और भी खास तथा यादगार बना सकती हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top