भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई:बगोदर में ट्रक से 618...




गिरिडीह पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गैड़ा के पास एक ट्रक से 618 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 35,35,710 रुपए है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। एसपी डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी की ओर से जीटी रोड के रास्ते एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर, एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद बगोदर थाना क्षेत्र के गैड़ा के पास संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। बुधवार रात करीब 11:15 बजे, पुलिस जांच दल को देखकर संदिग्ध ट्रक चालक वाहन को लगभग 100 मीटर पहले ही छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस बल ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर वह फरार होने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर लदी हुई पाई गई। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद, शराब पर वैध दावा करने वाला कोई व्यक्ति सामने नहीं आया। इसके बाद, पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर ट्रक सहित पूरी खेप को जब्त कर लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top