भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मनोहर लाल अग्रवाल कॉलेज में अंग्रेजी भाषा सप्ताह का शुभारंभ



लोहरदगा|लोहरदगा, मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं संप्रेषण कौशल विकसित करने के उद्देश्य से अंग्रेजी सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। अंग्रेजी सप्ताह के प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने आकर्षक अंग्रेजी गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी मधुर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। वहीं दूसरे दिन आयोजित आत्म-परिचय (सेल्फ इंट्रोडक्शन) गतिविधि में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावी संप्रेषण कौशल व अंग्रेजी भाषा में बोलने की दक्षता का विकास करना था। इस अवसर पर अंग्रेजी शिक्षिका शिखा राय ने कहा कि अंग्रेजी भाषा आज वैश्विक संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा मंचीय अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top