![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो दैनिक भास्कर का मेधावी छात्र सम्मान समारोह 18 जुलाई शनिवार को सुबह के 9 बजे से डीएवी स्कूल सेक्टर-4 के सभागार में होगा। इसमें सीबीएसई, सीआईएससीई और झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। पहले विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के शीर्ष 10 जिला टॉपर्स का सम्मान होगा। उसके बाद अलग-अलग संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उभरती प्रतिभाओं का आत्मविश्वास और हौसला बढ़ाना है आयोजन का मुख्य उद्देश्य सम्मान समारोह का प्रमुख उद्देश्य उभरती हुई प्रतिभाओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाना है, ताकि ये आगे भी अपने परिवार, स्कूल, जिले और राज्य का नाम रोशन करते रहें। मेधावियों को एक मंच भी प्रदान करना है, ताकि जीवन की अगली प्रतिस्पर्धा के लिए उनमें आत्मविश्वास का संचार हो और वे हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित हों। सम्मान पाने के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक, यह है पात्रता सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। पात्रता के लिए तय जरूरी अंक हासिल करने और पहले से रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी ही सम्मानित किए जाएंगे। सम्मान के लिए विद्यार्थियों का चयन भास्कर की समिति करेगी। किसी विवाद की स्थिति में भास्कर का निर्णय अंतिम व मान्य होगा। जैक की मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं में 80% या अधिक अंक हासिल करने वाले और सीबीएसई व सीआईएससीई की परीक्षाओं में 85% या अधिक अंक प्राप्त करने वाले सम्मानित होंगे।
Source link