भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जिले के असंगठित श्रमिकों के लिए निशुल्क पंजीकरण अ​िभयान शुरू



सिटी रिपोर्टर | बोकारो झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिले में विशेष निशुल्क पंजीकरण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत मार्च 2027 तक बोकारो जिले के 2,89,972 असंगठित श्रमिकों का निबंधन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रत्येक माह 32,219 श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार ने बताया कि 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे असंगठित श्रमिक, जो स्वरोजगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत नहीं हैं, वे श्रमाधान पोर्टल के माध्यम से नि:शुल्क ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को नियमित शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पंजीकरण के बाद श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें मातृत्व सहायता, औजार सहायता, साइकिल सहायता, सिलाई मशीन सहायता, विवाह सहायता, अंत्येष्टि सहायता, मृत्यु एवं दुर्घटना सहायता, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण तथा उपचार अवधि में आजीविका सहायता जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं की सहायता राशि लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नामिनी का आधार कार्ड, नामिनी की बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर आवश्यक होगा। उप श्रमायुक्त ने जिले के असंगठित श्रमिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, श्रमिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top