भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर के पास यह नेचर स्पॉट जीत लेगा आपका दिल, पर्यटकों की...


Last Updated:

Jamshedpur Best Tourist Spot: जमशेदपुर के पास घोड़ाबंधा चौक वीकेंड पर घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण के लिए लोकप्रिय है. यहां पारंपरिक झारखंडी व्यंजन भी मिलते हैं. इस वजह से यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: अगर आप भी एडवेंचर और प्रकृति से जुड़ी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं और वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ किसी शांत स्थान की तलाश में हैं तो जमशेदपुर से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर स्थित घोड़ाबंधा चौक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. गोविंदपुर हाईवे पर घाटशिला की ओर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाला यह इलाका इन दिनों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. यहां पहुंचते ही ऐसा महसूस होता है जैसे आप शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से काफी दूर किसी प्राकृतिक जगह पर आ गए हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

पर्यटकों की लगती है भीड़

घोड़ाबंधा चौक की सबसे बड़ी खासियत यहां की प्राकृतिक सुंदरता है. सड़क के दोनों ओर फैली हरियाली, साफ-सुथरा वातावरण और दूर-दूर तक दिखाई देने वाले छोटे-छोटे पहाड़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. बरसात के मौसम में यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. पहाड़ों पर उगी हरी घास और पेड़ों की हरियाली इस जगह को किसी पर्यटन स्थल जैसा बना देती है. यही कारण है कि हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने पहुंच रहे हैं.

यह स्थान बच्चों और युवाओं के लिए भी किसी एडवेंचर स्पॉट से कम नहीं है. छोटे-छोटे पहाड़ और खुला प्राकृतिक वातावरण बच्चों को काफी पसंद आता है. वहीं, युवा यहां फोटोशूट और रील बनाने के लिए पहुंचते हैं. शांत सड़क और प्राकृतिक बैकग्राउंड की वजह से यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है. कई लोग अपने परिवार के साथ यहां कुछ समय बिताने और प्रकृति का आनंद लेने आते हैं.

घोड़ाबंधा चौक तक पहुंचने का सफर भी काफी आनंददायक है. पूरे रास्ते में आपको कई छोटे-छोटे खाने-पीने के स्टॉल दिखाई देंगे. इन स्टॉलों पर झारखंड के पारंपरिक व्यंजन मिलते हैं, जिनका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. यहां गुलगुला, धुस्का, समोसा, आलू बोंडा और अन्य स्थानीय व्यंजन आसानी से मिल जाते हैं. घूमने के साथ-साथ इन स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेना लोगों के लिए एक अलग अनुभव बन जाता है.

राहत पाने के लिए आते हैं पर्यटक

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय में इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. खासकर छुट्टी के दिनों में यहां युवाओं और परिवारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. लोग यहां प्रकृति के बीच समय बिताने, तस्वीरें लेने और शहर की भागदौड़ से कुछ देर राहत पाने के लिए पहुंचते हैं.

अगर आप कम दूरी में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं. जहां हरियाली, पहाड़, शांति और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का आनंद एक साथ मिल सके, तो घोड़ाबंधा चौक आपके लिए एक शानदार विकल्प है. जमशेदपुर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह वीकेंड ट्रिप के लिए बिल्कुल उपयुक्त साबित हो रही है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top