भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में डूरंड कप का ट्रॉफी टूर…:रांची में 26 जुलाई से फुटबॉल...




देश की सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता डूरंड कप की मेजबानी के लिए रांची पूरी तरह तैयार है। 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के ट्रॉफी टूर के साथ ही शनिवार को शहर में फुटबॉल के इस महाकुंभ का ऐतिहासिक आगाज हो गया। भारतीय सेना की पूर्वी कमान की ओर से दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्‌टा ऑडिटोरियम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का स्वागत किया गया। समारोह के बाद शहर में ट्रॉफी रोड शो निकाला गया। यह मिलिट्री स्टेशन से शुरू होकर कोकर, लालपुर, करमटोली रोड, कचहरी रोड और सुजाता चौक होते हुए वापस दीपाटोली पहुंचा।। समारोह में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि थे, जबकि कॉम्बैट आईबीजी-23 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अब 20 जुलाई को यह ट्रॉफी टूर गुमला पहुंचेगा। इस टूर्नामेंट में दर्शकों को एंट्री फ्री मिलेगी, लेकिन टिकट लेना होगा। मैच में भीड़ प्रबंधन के लिए टिकट की व्यवस्था की गई
अब रांची का बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम 26 जुलाई से 16 अगस्त तक ग्रुप-सी के मुकाबलों की मेजबानी करेगा। चार प्रतिष्ठित क्लब की टीम के बीच यहां मुकाबले होंगे। खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि डूरंड कप के सभी मुकाबले दर्शकों के लिए नि:शुल्क होंगे। लेकिन टिकट लेना होगा, ताकि टिकट से भीड़ का आकलन हो सके और भीड़ नियंत्रण बेहतर तरीके से की जा सके। टिकट कैसे मिलेगा, इसकी जानकारी सोमवार को खेल विभाग की ओर से दी जाएगी। कब किन टीमों के बीच मुकाबले
26 जुलाई, शाम 5 बजे
जमशेदपुर एफसी
डिफेंडर्स एफसी
29 जुलाई, शाम 7 बजे
इंडियन एयरफोर्स एफटी डिफेंडर्स एफसी-
04 अगस्त, शाम 4 बजे
जमशेदपुर एफसी
एससी दिल्ली
07 अगस्त, शाम 4 बजे
एससी दिल्ली
डिफेंडर्स एफसी
10 अगस्त, शाम 7 बजे
इंडियन एयरफोर्स एफटी
एससी दिल्ली
13 अगस्त, शाम 4 बजे
इंडियन एयरफोर्स एफटी जमशेदपुर एफसी 16 अगस्त, शाम 4 बजे: क्वार्टर फाइनल



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top