भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुंछ में फ्लैश फ्लड और लैंडस्‍लाइड से 10 की मौत, किश्‍तवाड़ में...


होमताजा खबरदेश

पुंछ में फ्लैश फ्लड-लैंडस्‍लाइड से 10 की मौत, किश्‍तवाड़ में फटा बादल

Last Updated:

Jammu-Kashmir Cloudburst: जम्‍मू-कश्‍मीर में आसमानी कहर बरपा है. पुंछ से लेकर राजौरी और किश्‍तवाड़ तक में मूसलाधार बारिश के चलते व्‍यापक पैमाने पर तबाही मची है. लैंडस्‍लाइड और फ्लैश फ्लड के चलते जानमाल का नुकसान हुआ है. वहीं, केंद्र प्रशासित प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं. मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला राजौरी के प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं.

पुंछ में फ्लैश फ्लड-लैंडस्‍लाइड से 10 की मौत, किश्‍तवाड़ में फटा बादलZoom

राजौरी में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. घर-मकान को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है.

Jammu-Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार 19 जुलाई 2026 को तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने खूब तबाही मचाई है. भारी बारिश के कारण फ्लैश फ्लड और भूस्खलन (flash flood and landslide ) की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित सुरनकोट तहसील में सभी मौतें दर्ज की गई हैं. राहत एवं बचाव दल मौके पर तैनात हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने, प्रभावित क्षेत्रों को खाली कराने और राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. वहीं, किश्‍तवाड़ में बादल फटा (kishtwar cloudburst) है. इसके चलते व्‍यापक पैमाने पर तबाही मची है. घर-मकान को नुकसान पहुंचा है. राजौरी में भी भारी से बहुत भारी बारिश के चलते हालात खराब हैं. प्रशासन ने लोगों को अनावश्‍यक यात्रा न करने की सलाह दी है.

मूसलाधार बारिश ने पुंछ में जमकर तबाही मचाई है. फ्लैश फ्लड और लैंडस्‍लाइड की चपेट में आने से अभी तक 10 लोगों के मरने की सूचना सामने आ चुकी है. इसके अलावा कई अन्‍य अभी भी लापता हैं. नूनाबंदी गांव में मकान गिरने से 28 वर्षीय नाजिया कौसर की मौत हो गई. उनके पति मोहम्मद हफीज और दो से छह वर्ष की आयु के तीन बच्चों को घायल अवस्था में बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया. लोअर मुर्रा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक अन्य शख्‍स मकान दब गया. वहीं, मकान मालिक मोहम्मद लतीफ सहित परिवार के 6 सदस्य लापता हैं. उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया गया है. इसके अलावा मरहोट में इरम नामक एक नाबालिग लड़की नाले में बह गई, जबकि धुंदक लाथूंग पुल के पास एक नाले से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है.

जम्‍मू-कश्‍मीर में लगातार हो रही भारी बारिश से व्‍यापक पैमाने पर तबाही मची है. पुंछ में फ्लैश फ्लड और लैंडस्‍लाइड की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई.

राजौरी में नदी-नाले उफान पर, गाड़ियां बहीं

राजौरी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नदी-नाले उफान पर हैं. हालात को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. पानी के तेज बहाव में कई वाहन बह गए. लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है. पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे नदी-नाले पूरी तरह उफान पर आ गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. प्रशासन की टीमें मौके पर हैं और राहत बचाव कार्य चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार बारिश ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अगर बारिश जारी रही तो फसलों और मकानों को भारी नुकसान हो सकता है. वहीं, जम्मू में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तवी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से तवी नदी और उसके किनारों से दूर रहने तथा सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. दूसरी तरफ, चिनाब नदी के उफान पर आने से अखनूर घाट (जिया पोता घाट) का मुख्य हिस्सा पानी में डूब गया है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top