भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोकायुक्त ने डीएमओ को तलब कर पूरी रिपोर्ट मांगी:साहिबगंज में पत्थर खनन...




साहिबगंज में हुए करीब 1000 करोड़ रुपए से अधिक के पत्थर खनन व परिवहन घोटाले की जांच में नया मोड़ आ गया है। ईडी और सीबीआई के बाद अब राज्य के लोकायुक्त की भी इस मामले में एंट्री हो गई है। लोकायुक्त ने संजय पांडेय नामक व्यक्ति की शिकायत पर इस मामले में संज्ञान लेते हुए वहां के जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) को नोटिस जारी किया है। लोकायुक्त ने डीएमओ से अगली सुनवाई से उपस्थित होकर साहिबगंज में हुए अवैध खनन की पूरी तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अगली सुनवाई अब अगस्त में होगी। संजय पांडेय ने लोका​युक्त को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाया है। इसमें कहा गया है कि साहिबगंज के प्रमुख मौजा मारीकुटी, बाकुडी, बिंदेरी बंदरकोला, नींबू पहाड़, मिर्जाचौकी, करमटोला और महाराजपुर मौजा में केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी के बावजूद पत्थर माफिया सक्रिय है। अवैध माइनिंग, क्रशर संचालन और बिना चालान के परिवहन जारी है। इस शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top