भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ई-केवाईसी के लिए 50 रुपए वसूल रहा जन वितरण प्रणाली दुकानदार




भास्कर न्यूज | मझिआंव/बरडीहा प्रखंड के आदर गांव में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलर कुर्बान अंसारी द्वारा राशन कार्डधारियों से मैंडेटरी ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली करने और सरकार द्वारा जनहित में जारी निर्देशों का उल्लंघन करने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आदर पंचायत के राशन कार्डधारियों से प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरंजन कुमार को मामले की ऑन-स्पॉट जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में शनिवार को ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। स्थल पर मौजूद कार्डधारियों के बयान और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर डीलर के खिलाफ लगाए गए आरोप सत्य पाए गए हैं। बताया गया कि डीलर कुर्बान अंसारी द्वारा गरीब एवं असहाय कार्डधारियों से प्रति व्यक्ति 50 रुपए ई-केवाईसी शुल्क के रूप में अवैध रूप से वसूले जा रहे थे। पैसे न देने पर कार्डधारियों का ई-केवाईसी करने से मना कर दिया जा रहा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top