Last Updated:
Vaishno Devi Yatra: जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में प्रकृति का कहर बरप रहा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. कटरा में भी हालात बेहद खराब हैं. मौजूदा स्थिति को देखते हुए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पवित्र यात्रा को अस्थायी तौर पर रोकने का फैसला किया है.
खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है. (फाइल फोटो)
Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी के लाखों-करोड़ों भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने पवित्र यात्रा को फिलहाल अस्थायी तौर पर रोकने का फैसला किया है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. किश्तवाड़ में बादल फटने से हालात बेकाबू हो गए हैं, जबकि राजौरी में बहुत भारी बारिश से व्यापक पैमाने पर तबाही मची है. पुंछ में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई. वहीं, कटरा में भी जोरदार बारिश हो रही है. ऐसे में श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी तौर पर रोकने का निर्णय लिया है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें