भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुरक्षा, सुगमता और यात्री सुविधाओं पर विशेष फोकस:पिस्का और मुरी स्टेशन हुए...




प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दो स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इनमें दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। दोनों स्टेशनों का कायाकल्प आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल सुविधाओं के साथ किया गया है। पिस्का स्टेशन के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुरी स्टेशन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा और सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे के अनुसार, दोनों स्टेशनों को स्थानीय कला, संस्कृति और विरासत की पहचान के अनुरूप विकसित किया गया है। आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। पिस्का रेलवे स्टेशन : स्थानीय संस्कृति के साथ आधुनिक सुविधाओं का संगम
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित पिस्का रेलवे स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल स्वरूप दिया गया है। स्टेशन भवन का आकर्षक फसाड स्थानीय कला, संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करता है। यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, उन्नत प्लेटफॉर्म और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अब पिस्का स्टेशन सभी वर्गों के यात्रियों के लिए अधिक सुगम बन गया है। स्थानीय कला एवं संस्कृति पर आधारित आकर्षक स्टेशन भवन।
भव्य प्रवेश द्वार और एंट्रेंस पोर्च।
उन्नत प्लेटफॉर्म और नए प्लेटफॉर्म शेल्टर। {आधुनिक प्रतीक्षालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था। {स्वच्छ पेयजल एवं आधुनिक शौचालय। अत्याधुनिक यात्री सूचना प्रणाली और डिजिटल साइनेज। {आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था।
विकसित एप्रोच रोड, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग। { दिव्यांगजन के लिए लिफ्ट, रैंप, हैंडरेल, टैक्टाइल पाथ, व्हीलचेयर और अलग शौचालय। मुरी स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा आरामदायक अनुभव
पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन के नए स्वरूप में स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है। यहां प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अलग-अलग प्रतीक्षालयों के साथ एग्जीक्यूटिव लाउंज भी बनाया गया है। बेहतर सुरक्षा, डिजिटल सूचना प्रणाली के साथ यह स्टेशन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बन गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top