भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

iit patna iim bodhgaya launch 5 year btech mba program know course...


Last Updated:

IIT Patna BTech MBA integrated course: बिहार के गया जिले में स्थित आईआईएम बोधगया और पटना स्थित आईआईटी पटना की पहल पर 5 वर्षीय बीटेक-एमबीए डुअल डिग्री कार्यक्रम शुरू हो गया है. यह पूर्णकालिक आवासीय कार्यक्रम 60 सीटों के साथ शुरू किया जा रहा है. यह 3+2 मॉडल पर आधारित होगा. जानें इस प्रोग्राम के बारे में.

ख़बरें फटाफट

गयाजी: बिहार के गया जिले में स्थित आईआईएम बोधगया और पटना स्थित आईआईटी पटना की पहल पर 5 वर्षीय बीटेक-एमबीए डुअल डिग्री कार्यक्रम शुरू हो गया है. यह पूर्णकालिक आवासीय कार्यक्रम 60 सीटों के साथ शुरू किया जा रहा है. यह 3+2 मॉडल पर आधारित होगा, जिसमें विद्यार्थी पहले तीन वर्ष तक आईआईटी पटना में बीटेक ओर बीएस की पढ़ाई करेंगे. इसके बाद दो वर्ष के लिए आईआईएम बोधगया में एमबीए की पढ़ाई करेंगे.

इस आधार पर मिलेगी सीधा प्रवेश
इस संयुक्त कार्यक्रम में पात्र विद्यार्थियों को संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण की काउंसलिंग के माध्यम से, जेईई एडवांस्ड रैंक के आधार पर सीधे प्रवेश मिलेगा. इसके तहत विद्यार्थियों को कॉमन एडमिशन टेस्ट दिए बिना ही आईआईएम बोधगया के प्रतिष्ठित एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा. कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन समारोह आईआईटी पटना में आयोजित किया जाएगा. जबकि पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें संयुक्त डिग्री प्रमाणपत्र आईआईएम बोधगया के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा.

जानिए कैसा है पाठ्यक्रम 
इस कार्यक्रम को इस प्रकार तैयार किया गया है कि इसमें इंजीनियरिंग, विज्ञान और बहुविषयक पाठ्यक्रमों का समन्वय प्रबंधन शिक्षा के साथ किया गया है. विद्यार्थियों को दोनों संस्थानों के प्लेसमेंट प्रकोष्ठों द्वारा संयुक्त रूप से प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इससे उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि एआई, स्वास्थ्य प्रबंधन, सप्लाई चेन, दूरसंचार, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न उभरते क्षेत्रों में बेहतर तकनीकी एवं प्रबंधकीय करियर के अवसर प्राप्त होंगे.

5 वर्षों में करनी होगी बीटेक और एमबीए 
यह एक इंटीग्रेटेड डिग्री कार्यक्रम है. जिसमें छात्र 5 वर्षों में बी.टेक और एमबीए दोनों की पढ़ाई पूरी करते हैं. आमतौर पर बी.टेक करने में 4 वर्ष और उसके बाद एमबीए करने में 2 वर्ष यानी कूल 6 वर्ष लगते हैं. लेकिन इंटीग्रेटेड कार्यक्रम में यह अवधि घटकर 5 वर्ष हो जाती है. इससे विद्यार्थियों का एक वर्ष बचता है और वे कम समय में दो महत्वपूर्ण डिग्रियाँ प्राप्त कर लेते हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नेतृत्व, व्यवसाय प्रबंधन, नवाचार तथा उद्यमिता का प्रशिक्षण देना है.

12वीं के बाद है आकर्षक विकल्प
बिहार में 5 वर्षीय बी.टेक और एमबीए कार्यक्रम तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा का उत्कृष्ट संयोजन है. IIT पटना और IIM बोधगया की संयुक्त पहल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण और बेहतर करियर अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखती है. यदि कोई छात्र 12वीं के बाद इंजीनियरिंग के साथ प्रबंधन के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट करियर बनाना चाहता है, तो यह कार्यक्रम उसके लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top