![]()
लोहरदगा|लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत 20 जुलाई से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले सांसद सुखदेव भगत ने बताया कि इस सत्र में कांग्रेस पार्टी सरकार को जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर घेरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस सत्र में नीट पेपर लीक मामले, राम जन्मभूमि से जुड़े मुद्दों, इथेनॉल नीति, सोनम वांगचुक और भ्रष्टाचार तथा महंगाई के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेगी। सांसद ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नीट पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार को जवाब देना होगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों को भी सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोहरदगा लोकसभा की जनता की समस्याएं, आदिवासी अधिकार, रोजगार और विकास के मुद्दे मेरी प्राथमिकता हैं। सदन में क्षेत्र की आवाज़ को मजबूती से रखा जाएगा।
Source link