भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अशोक को जिला अंचल समिति एकल अभियान का अध्यक्ष मनोनीत किया




लोहरदगा|एकल अभियान भाग लोहरदगा समिति की बैठक श्रीशंकर सेवा समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर व ओंम के उच्चारण के साथ की गई। बैठक में प्रमुख रूप से लोहरदगा अंचल समिति का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण व दक्षिण झारखंड संभाग के आदेशानुसार भाग समिति ने लोहरदगा अंचल समिति एकल अभियान का गठन करते हुए सर्वसम्मति से अशोक पोद्दार को जिला अंचल समिति एकल अभियान का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अंचल प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष का कार्यभार रामचंद्र गिरी और मीडिया प्रभारी में त्रिवेणी दास जी को बनाया गया। इसके पूर्व लोहरदगा अंचल समिति का कार्यभार सतीश जायसवाल के द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिन्होंने काफी मेहनत, कर्तव्य, निष्ठा व मर्यादा के साथ कार्य किए इसके लिए समिति उन्हें साधुवाद देती है। एकल अभियान भाग समिति के अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एकल अभियान का जो कार्य है। पंचमुखी शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा, संस्कार शिक्षा, ग्रामोद्यान, आरोग्य शिक्षा विगत 37 वर्षों से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में समिति व उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों को स्वालंबी बनाने हेतु एकल अभियान के द्वारा कार्य किए जाते हैं इसमें हर विषय का मुख्य रूप से अध्यक्ष, सचिव ,कोषाध्यक्ष होते है। बैठक का संचालन भाग समिति सचिव दीपक कुमार अग्रवाल द्वारा करते हुए एक – एक कर विस्तृत जानकारियां दी गई। संरक्षक दीपक सर्राफ ने भी बैठक का संबोधन करते हुए अपनी बातें को रखी। लोहरदगा अंचल नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने कहा कि जल्द ही कमेटी का विस्तार कर दी जाएगी और सबका सहयोग से हर कार्य अच्छे से अच्छे तरह से पूर्ण की जाएगी। धन्यवाद ज्ञापन कमल अग्रवाल ने किया। बैठक पर नवल अग्रवाल, अशोक पोद्दार, दीपक अग्रवाल, दीपक सर्राफ, जयप्रकाश शर्मा, डॉक्टर कुमुद अग्रवाल, त्रिवेणी दास, रामचंद्र गिरी, मनीष राजगढ़िया, शशांक बर्मन, धनंजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, दीपक कुमार आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top