भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदित्यपुर में कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास, लोगों ने पीटा, पुलिस...




सरायकेला| बुधवार रात करीब 10 बजे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब चौक का है। यहां नशे में धुत एक युवक ने चाकू की नोक पर एक कलेक्शन एजेंट से लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहस से आरोपी की मंशा नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार कलेक्शन एजेंट ईमली चौक के पास अपना कार्य समाप्त कर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी उसका पीछा करते हुए दयाल ट्रेड सेंटर के समीप पहुंचा। उसने चाकू दिखाकर रुपये और सामान छीनने का प्रयास किया। एजेंट के शोर मचाते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाया। उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान आदित्यपुर की अलकतरा ड्रम बस्ती निवासी युवक के रूप में हुई है। वह नशे का आदी बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top