भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Singh Rashifal 25 July 2026: सिंह राशि वालों को व्यापार में मिलेगा...


Last Updated:

Singh Rashifal 25 July 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज देवशयनी एकादशी का पावन पर्व है. चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. वहीं राशि स्वामी सूर्य पुष्य नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास, ऊर्जा और सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत करेगी.

सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार 25 जुलाई का दिन कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज देवशयनी एकादशी का पावन पर्व है और चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. वहीं राशि स्वामी सूर्य पुष्य नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास, ऊर्जा और सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत करेगी.

ज्योतिषी के अनुसार, दिनभर सकारात्मक माहौल बना रहेगा. कई जरूरी काम समय पर पूरे होने के योग हैं. मन प्रसन्न रहेगा और नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. रचनात्मक और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. अगर लंबे समय से किसी योजना पर काम करने का विचार कर रहे हैं तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. धर्म और आध्यात्म में रुचि रखने वाले जातक किसी मंदिर के दर्शन या छोटी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने की संभावना है. व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं और पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. खासकर दूध, डेयरी, पेय पदार्थ या अन्य तरल उत्पादों से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं. पहले किए गए निवेश से भी लाभ मिल सकता है. हालांकि धार्मिक यात्रा या धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना रहेगी, इसलिए बजट का ध्यान रखना बेहतर रहेगा.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा माना गया है. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. हालांकि, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. कामकाज में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी. वहीं लेखन, शिक्षा, रिसर्च या बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए दिन राहत देने वाला रहेगा. शरीर में नई ऊर्जा महसूस होगी और मानसिक रूप से भी उत्साह बना रहेगा. किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के संकेत नहीं हैं.

पारिवारिक जीवन एवं लव लाइफ
घर परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संतान से जुड़े कार्य सफल होंगे, या संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहेगा. साथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद की संभावना कम है. हालांकि आज घूमने-फिरने या लंबी आउटिंग के विशेष योग नहीं बन रहे हैं.

आज करें ये शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु की पूजा, मंत्र जाप और देवशयनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धा के साथ आराधना करना शुभ फल देने वाला माना गया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top