भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

vaibhav suryavanshi played a quick 20 run innings on zimbabwe tour public...


होमखेलक्रिकेट

यह जरूरी नहीं…जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यवंशी के 20 रन बनाने पर बोले फैंस

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Public Opinion: समस्तीपुर के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में 8 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिससे भारत ने 90 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई. खेल प्रेमी उनकी टीम-उन्मुख खेल भावना पर गर्व करते हैं, भले ही वह हर बार अर्धशतक न लगाएं.

ख़बरें फटाफट

समस्तीपुर: समस्तीपुर के छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. जिम्बाब्वे दौरे पर खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 8 गेंदों पर 20 रन की तेज पारी खेली. हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि वह टीम के लिए सकारात्मक शुरुआत देने की मानसिकता रखते हैं. भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 219 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 129 रन पर सिमट गई. भारत ने 90 रन से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इससे पहले भी वैभव अंतरराष्ट्रीय मंच पर 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सुर्खियां बटोर चुके हैं. यही वजह है कि समस्तीपुर में उनके हर मैच पर खेल प्रेमियों की खास नजर रहती है.

 वैभव टीम के लिए खेलता है, इसलिए हर पारी पर गर्व है
समस्तीपुर के खेल प्रेमी दीपक कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि वैभव की हर पारी पूरे जिले के लोगों के लिए गर्व का विषय होती है. उन्होंने कहा, “हर बार अर्धशतक ही लगाए, यह जरूरी नहीं. वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए खेलता है, इसलिए हमें उस पर गर्व है. उन्होंने बताया कि आयरलैंड दौरे पर चयन होने के बावजूद वैभव को मौका नहीं मिला था, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन मैच खेलने का अवसर मिला. इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।9. दीपक का कहना है कि किसी युवा खिलाड़ी से हर मैच में बड़ी पारी की उम्मीद करना उचित नहीं है.वैभव का खेल व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जरूरतों पर आधारित है और यही बात उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। .

20 रन ही सही, लेकिन भविष्य का सितारा है वैभव
एक अन्य खेल प्रेमी राहुल कुमार ने कहा कि उन्होंने भी पूरा मुकाबला देखा. उनके मुताबिक, 20 रन बनाकर आउट होना किसी खिलाड़ी की क्षमता का पैमाना नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि वैभव अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं और जैसे-जैसे अनुभव बढ़ेगा, उनका प्रदर्शन और निखरेगा. राहुल ने कहा कि पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले वैभव इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन इससे उनकी प्रतिभा पर कोई सवाल नहीं उठता.उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वैभव भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल होंगे.समस्तीपुर के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि जिले का एक युवा खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर बिहार का बेटा भी विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना सकता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top