![]()
जेपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में गड़बड़ी के खुलासे के बाद झारखंड में हुई कई भर्ती परीक्षाएं संदेह के घेरे में आ गई हैं। जिस एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्रा. लि. (टीडीपीएल) को लाखों युवाओं का भविष्य तय करने वाली 15 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का जिम्मा मिला था। इनमें कुछ परीक्षाएं हो चुकी हैं तो कुछ पाइपलाइन में है। वही धांधली के आरोप में सीआईडी की रडार पर है। एजेंसी के सात अधिकारियों-कर्मचारियों की गिरफ्तारी और जेपीएससी चेयरमैन के इस्तीफे के बाद मामला और गहरा गया है। इस एजेंसी के पास सिर्फ जेपीएससी की ही परीक्षा लेने का जिम्मा नहीं था। बल्कि इसे जेएसएससी की पांच परीक्षा लेने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। जेपीएससी की 10 परीक्षाएं इस एजेंसी के जिम्मे: 1.संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (रेगुलर) 2.संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग) 3.संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग) 4.सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 5.सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) 6.इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज 7.प्रोजेक्ट मैनेजर 8.सहायक लोक अभियोजक (रेगुलर) 9.बॉयलर इंस्पेक्टर 10.झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट)। जेएसएससी की इन परीक्षाओं की जिम्मेदारी: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) {झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा {झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा {झारखंड वनरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा {झारखंड पीजीटी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा।
Source link