भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj Ka Mausam Live | IMD Rain Alert | Assam Flood |...


होमताजा खबरदेश

असम से गुजरात तक बारिश बनी आफत, केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्‍लाइड, IMD अलर्ट

Last Updated:

Aaj Ka Mausam: मानसून देश के कई हिस्‍सों में मजबूत बना हुआ है. इस वजह से दमन से लेकर गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा जैसे राज्‍यों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. असम में अत्‍यधिक बारिश की वजह से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. अभी तक 78 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 3 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित हुए हैं.

असम से गुजरात तक बारिश बनी आफत, केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्‍लाइड, IMD अलर्टZoom

देश के कई हिस्‍सों में लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. असम में अब तक बाढ़ की चपेट में आने से 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित हुए हैं. उधर, अहमदाबाद में भी भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं. (फोटो/Reuters)

Aaj Ka Mausam: मौसम विज्ञानियों ने मानसून को नकारात्‍मक रूप से प्रभावित करने वाले अल नीनो के प्रभावी होने की भविष्‍यवाणी की है. कुछ मौसम विशेषज्ञ तो इस बार सुपर अल नीनो के एक्टिव होने की बात की है. हालांकि, भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों में फिलहाल मानसून की जो स्थिति है, वो कुछ और ही कहानी बयान कर रही है. गुजरात से लेकर असम तक में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है. असम में तो बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. प्रदेश के कम से कम 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. असम में बाढ़ की चपेट में आने से अभी तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं, गुजरात में नदी-नाले उफान पर हैं. पश्चिम बंगाल में डीप डिप्रेशन की स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. बिहार, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत कई प्रदेशों में कुछ जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान है. वहीं, दिल्‍ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पहले बात करते हैं धरती के स्‍वर्ग जम्मू-कश्मीर की. केंद्र प्रशासित प्रदेश के डोडा और किश्तवाड़ जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था. दरअसल, चिनाब घाटी के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन क्षेत्रों में तड़के करीब पांच बजे से मध्यम से भारी बारिश शुरू हुई, जो कई इलाकों में लगातार जारी रही. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई है, जिसके बाद प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है. बारिश के कारण पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में पत्थर गिरने का खतरा भी बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है. रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जारी है. लगातार बारिश के बावजूद यह मार्ग खुला रहा और वाहनों की आवाजाही सामान्य रही. यह राजमार्ग कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क संपर्क है, इसलिए प्रशासन इसकी स्थिति पर विशेष निगरानी रखे हुए है.

असम में हालात गंभीर

पूर्वोत्‍तर राज्‍य असम में लगातार बारिश हो रही है. इससे बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है. शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, बिश्वनाथ और कामरूप (मेट्रो) सहित 7 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ के कारण 21 राजस्व सर्किलों के 551 गांव जलमग्न हैं और करीब 3,00,031 लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं 21,523.08 हेक्टेयर कृषि भूमि भी बाढ़ की चपेट में आ गई है. मौजूदा बाढ़ के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो शिवसागर और एक गोलाघाट जिले का निवासी है. कामरूप (मेट्रो) जिला शहरी बाढ़ से प्रभावित है, जहां कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच राज्य सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं. मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों को 15,000 रुपये की सहायता सहित राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top