भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Dhanu rashifal 2 August 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 2 August 2026: धनु राशि के जातकों का दिन आज परिवार में काफी अनुकूल रूप से गुजरेगा. आज आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे. आप अगर किसी से प्यार करते हैं, तो उनके साथ भी आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

जमुई: आज 02 अगस्त 2026 के दिन चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके साथ ही आज के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का भी संयोग बनेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन मंगल भी मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. ऐसे में आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास होगा. आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे. आज गजकेसरी योग का निर्माण होगा. साथ ही आज शुक्र और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग का भी निर्माण होगा. इसका प्रभाव धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस योग के कारण धनु राशि के जातकों को भी फायदा होगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन इन सभी योगों का फायदा मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मंगल की दृष्टि धनु राशि के जातकों पर आज काफी अनुकूल रूप से पड़ने वाली है.

आज बढ़ा रहेगा आपका आत्मविश्वास 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा रहेगा. आज आप अपनी क्षमता से बढ़कर किसी भी काम को अंजाम दे पाएंगे. धनु राशि के जातकों का उनके भाई बहनों से रिश्ता अच्छा होगा. आज धनु राशि के जातकों को अपने खर्च और कमाई के बीच तालमेल बनाने में सफलता मिलेगी. आज आपको किसी तरह के साज- सज्जा में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. कारोबारी के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज नौकरी वाले स्थान पर भी फायदा हो सकता है. खासकर जो लोग किसी तरीके का व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छी डील मिल सकती है. आज आपको ऐसे नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भविष्य में बड़ा फायदा हो सकता है.

परिवार में काफी अनुकूल रहेगा दिन 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का दिन आज परिवार में काफी अनुकूल रूप से गुजरेगा. आज आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे. आप अगर किसी से प्यार करते हैं, तो उनके साथ भी आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने घर में किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान करने का मौका मिलेगा. आज आपके घर किसी तरह के अतिथि का आगमन हो सकता है. जिससे आपका दिन आज काफी व्यस्तताओं से भरा रह सकता है. सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए, तथा उन्हें भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. जल में कुमकुम मिलकर भगवान सूर्य की पूजा करने से आपको फायदा हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक तीन रहने वाला है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top